मोहन नगर जीटी रोड का 1 महीने बाद भी काम शुरू न होना से स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बन:- वीरेंद्र यादव
गाजियाबाद :- मोहन नगर से जीटी रोड तक की बदहाल सड़क के कैबिनेट मंत्री श्री सुनील शर्मा के द्वारा (स्थानीय सांसद श्री अतुल गर्ग) की मौजूदगी में उद्घाटन (फीता काटने) के 1 महीने बाद भी काम शुरू न होना स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है।
वीरेन्द्र यादव एडवोकेट महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने एक बयान जारी करके कहा कि मोहन नगर से जीटी रोड तक की पिछले काफी लंबे समय से बदहाल सड़क के उद्घाटन (फीता काटने) के 1 महीने बाद भी काम शुरू न होना स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बन गया है। गड्ढों और धूल से भरी सड़क पर ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है, मुख्य मार्ग होने के कारण स्कूली बसें, दैनिक यात्री और हजारों वाहन प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं। लाखों की आबादी इस मुख्य मार्ग के दोनों और निवास करती है। बॉर्डर जो ट्रांसपोर्ट नगर है जो बड़ा व्यवसयिक केंद्र है। जहां पर राज्य, अंतरराज्यीय वाहनों का प्रतिदिन दूसरे राज्यों से आवागमन होता है ।लेकिन प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। जनप्रतिनिधि उदासीन बने हुए हैं, बदहाल स्थिति मोहन नगर से जीटी रोड मार्ग पूरी तरह से जर्जर है, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लगता है. आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने साहिबाबाद-मोहन नगर से सीमा (बॉर्डर) तक की सड़क का नारियल फोड़कर फीता काटकर गाजे बाजे के साथ उद्घाटन किया था। उद्घाटन के एक महीने बाद भी काम शुरू न होना महज औपचारिकता, दिखावा और वाह वाही लूटना दर्शाता है। खराब सड़क के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन से मांग की की जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कर जनता को राहत प्रदान की जाए।
भवदीय
वीरेन्द्र यादव एडवोकेट
महानगर अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी गाजियाबाद
Comments
Post a Comment