आई0टी0एस डेंटल कॉलेज में कॉन्स-एंडो सप्ताह मनाया गया
Ghaziabad :- इंडियन एसोसिएशन ऑफ कंजरवेटिव डेन्टिस्ट्री एण्ड एंडोडॉन्टिक्स ने 5 मार्च को कॉन्स-एंडो डे के रूप मे घोषित किया है, जो आम लोगों मे दंत रोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे भारत मे मनाया जाता है। इसी क्रम में आई0टी0एस कॉलेज के कंजरवेटिव डेन्टिस्ट्री एंड एंडोडोन्टिक्स विभाग ने आई0ए0सी0डी0ए0 के अंतगर्त दिनांक 12 मार्च से 14 मार्च, 2026 तक कॉन्स-एंडो सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी एच0ओ0डी0 सहित दंत चिकित्सकों एवं एम0डी0एस0 छात्रों ने भाग लिया।
आई0टी0एस0 - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एच0ओ0डी0 कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एण्ड एंडोडोंटिक्स विभाग डॉ सोनाली तनेजा ने किया। कार्यक्रम के पहला दिन की शुरुआत रील मेकिंग, मंडाला आर्ट और शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता जैसे रोमांचक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुई। जिसमें संस्थान के सभी एम0डी0एस0 तथा बी0डी0एस0 के छात्रों ने बढ़-चढकर भाग लिया।
इसके साथ ही दूसरे दिन रबर डैम रैपिड फायर और इनोवेट टू एलिवेट जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा, नवाचार और क्लिनिकल समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के तीसरे दिन रंगोली प्रतियोगिता एवं इंटर्न और बी0डी0एस0 छात्रों के द्वारा शानदान नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही छात्रों को इन प्रतियोगिताओं के जरीए दंत चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत कुछ नवीन खीखने का अवसर मिला।
इस समारोह में आई0टी0एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा ने सभी छात्रों को दंत चिकित्सा में उत्कृष्टता और विशेषज्ञता हासिल करने के लिये प्रोत्साहित किया तथा अंत मे विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरण किये गये।
Comments
Post a Comment