आई0टी0एस0 फिजियोथेरेपी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेन्ट कार्यक्रम का सफल आयोजन

आई0टी0एस0 फिजियोथेरेपी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेन्ट कार्यक्रम का सफल आयोजन


Ghaziabad :- आई0टी0एस0 फिजियोथेरेपी कॉलेज, मुरादनगर में 16 मार्च 2026 को विद्यार्थियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेन्ट परामर्श कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आई0टी0एस0-दी एजूकेशन ग्रुप के माननीय वाईस-चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संपन्न हुआ। आई0टी0एस0 फिजियोथेरेपी कालेज, द्वारा जापान से इरिश कंसलटेंसी की अधिकारी एरिको नोदा को विशेष रूप से विद्यार्थियों को विदेश में उपलब्ध अवसरों तथा वहां आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यताओं और प्रक्रियाओं के बारे में मार्गदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर जापान की प्रतिष्ठित संस्था इरिश कंसलटेंसी की अधिकारी एरिको नोदा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए जापान में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार उचित अभ्यास, भाषा ज्ञान और कौशल विकास के माध्यम से वे विदेशों में बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अंतराष्ट्रीय कार्य संस्कृति, कार्य वातावरण तथा वहाॅ की आवश्यकताओं के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की तथा विदेशों में रोजगार से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। एरिको नोदा ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें भविष्य की तैयारी के लिये उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस परामर्श सत्र से विद्यार्थियों को अपने करियर को वैश्विक स्तर पर आगे बढाने की दिशा में नई प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ0 एम0 थंगराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अंतराष्ट्रीय अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा अपने ज्ञान, और कौशल विकास पर निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। जिससे वे भविष्य में देश और संस्थान का नाम गौरान्वित कर सकें।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी विद्यार्थियों ने आई0टी0एस0-दी एजूकेशन ग्रुप के माननीय वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा जी के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और निरंतर सहयोग के लिए उनका हार्दिक धन्यवाद दिया।

Comments