राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधि मंडल ने गाजियाबाद गृह कर में की गई अत्यधिक वृद्धि को कम करने के संदर्भ में दिया ज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधि मंडल ने गाजियाबाद गृह कर में की गई अत्यधिक वृद्धि को कम करने के संदर्भ में दिया ज्ञापन
गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधि मंडल गाजियाबाद में गृह कर (हाउस टैक्स) में की गई अत्यधिक वृद्धि के विरोध में नगर आयुक्त श्री विक्रमादित्य मालिक से मिला और ज्ञापन सौंपकर कर वृद्धि को तत्काल कम करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से अवगत कराया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा की गई गृह कर में भारी वृद्धि से शहर की आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिससे व्यापक असंतोष व्याप्त है।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गृह कर में की गई वृद्धि अत्यधिक और जनविरोधी है।
कर वृद्धि के कारण मध्यम वर्ग, व्यापारी वर्ग एवं आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ा है।
पूरे शहर में इस निर्णय के विरुद्ध व्यापक आक्रोश एवं विरोध देखने को मिल रहा है।
कुछ राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा इस विषय को न्यायालय में भी उठाया गया, किंतु तथ्यात्मक एवं कानूनी पक्ष मजबूत न रखे जाने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा याचिका निरस्त कर दी गई।
न्यायालय द्वारा याचिका निरस्त होने के बाद अब यह आशंका और गहरी हो गई है कि जनता पर कर का अतिरिक्त बोझ स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा।
राष्ट्रीय लोकदल इस विषय पर पूरी मजबूती से जनता के साथ खड़ा है और कर वृद्धि में तत्काल कमी की मांग करता है।
नगर निगम को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए गृह कर में की गई अत्यधिक वृद्धि पर पुनर्विचार करना चाहिए।
कर निर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी, न्यायसंगत एवं जनहितकारी होनी चाहिए।
मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए ।
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष श्री रामपाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष (सहकारिता) एवं चेयरमैन श्री अमरजीत सिंह बिड्डी, पूर्व प्रत्याशी श्री अजय पाल प्रमुख, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री अजयवीर एडवोकेट, क्षेत्रीय महासचिव श्री अरुण चौधरी भुल्लन, युवा नगर अध्यक्ष श्री हिमांशु नगर, महानगर अध्यक्ष श्रीमती राखी सिंधु, श्रीमती राशि उपाध्याय, क्षेत्रीय महासचिव श्री योगेंद्र पतला, श्री आलोक चौधरी, श्री मुनींद्र बिल्ला, श्री दीपू शर्मा एवं श्री मनोज त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोकदल ने स्पष्ट किया कि वह जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करता रहेगा और गाजियाबाद की जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगा।
Comments
Post a Comment