हमारा मकसद स्वस्थ जनपद का संदेश घर घर तक पहुंचे और टी. बी. पीड़ित को तलाशने के हर चौखट पर दस्तक देने:- डॉ सुभाष गुप्ता

Ghaziabad :- हमारा मकसद स्वस्थ जनपद का संदेश घर घर तक पहुंचे और टी. बी. पीड़ित को तलाशने के हर चौखट पर दस्तक देने के लिए रेडक्रॉस गाजियाबाद के सभापति डॉ सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में जिला क्षय रोग विभाग की सहभागिता से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश पर 100 दिन का सघन अभियान चल रहा है l
टी. बी. मुक्त भारत की सार्थकता में रेडक्रॉस गाजियाबाद की प्रेरणा से रोटरी क्लब न्यू गाजियाबाद के अध्यक्ष रो. गौरव त्यागी व नितिका त्यागी ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर गाजियाबाद बम्हेटा स्थित स्वास्थ्य केंद्र 50 चयनित पात्र क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई l
  सभी उपस्थित टी. बी. रोगियों को स्वस्थ रहने के लिए मदिरा व धूम्रपान को त्याग कर पौष्टीक भोजन लेने के लिए प्रोत्साहित किया l
 आज के कार्यक्रम में सभापति सुभाष गुप्ता, संरक्षक गौरव त्यागी, उप संरक्षक धवल गुप्ता, आजीवन सदस्य नितिका त्यागी, आर. डी. त्यागी, संजय यादव व रविंद्र कुमार के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सकों तथा अन्य सहयोगियों का पूरा सहयोग मिला l

Comments