आई.टी.एस. यू जी कैंपस गाजियाबाद मे हुआ ‘यंग इंडिया मंथन सीरीज़’ का शुभारंभ; एसीपी वेव सिटी गाज़ियाबाद सुश्री प्रियाश्री पाल ने विद्यार्थियों को सिखाए नेतृत्व के गुण

आई.टी.एस. यू जी कैंपस गाजियाबाद मे हुआ ‘यंग इंडिया मंथन सीरीज़’ का शुभारंभ; एसीपी वेव सिटी गाज़ियाबाद सुश्री प्रियाश्री पाल ने विद्यार्थियों को सिखाए नेतृत्व के गुण
गाज़ियाबाद,आई0टी0एस0 (यू0 जी0 कैंपस) मोहननगर, गाजियाबाद में ‘आई.टी.एस. यंग इंडिया मंथन सीरीज़’ का सफल शुभारंभ किया गया । आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा द्वारा इस दूरदर्शी परिकल्पना को शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य आई.टी.एस. समूह के विद्यार्थियों के बीच बौद्धिक संवाद और नेतृत्व विकास को प्रोत्साहित करना है।
श्री अर्पित चड्ढा द्वारा की गयी इस पहल से भविष्य के लिए नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व से युक्त पेशेवरों को तैयार किया जा सकेगा । इस श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों को शासन, प्रशासन, उद्योग एवं लोकसेवा से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।
आई0 टी0 एस0 समूह के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चढ़ढा ने अपने सन्देश में छात्रों को कहा कि आज देश मे सभी संगठनों में और हर क्षेत्र मे अच्छे नेतृत्व की आवश्यकता है तभी समाज और देश शक्तिशाली होगा
उद्घाटन सत्र में एसीपी, वेव सिटी, गाज़ियाबाद प्रियाश्री पाल ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रेरणादायी और विचारोत्तेजक व्याख्यान दिया। उनका विषय था — “दबावपूर्ण परिस्तिथि में नेतृत्व: भावी प्रबंधकों के लिए कानून प्रवर्तन से सीख”। अपने संबोधन में सुश्री प्रियाश्री पाल ने अपने पेशेवर अनुभव साझा करते हुए नेतृत्व में स्पष्टता, साहस, अनुशासन और नैतिक आचरण के महत्व पर बल दिया, विशेषकर संकट की परिस्थितियों में कैसे नेतृत्व किया जाये इस पर भी चर्चा की । उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि कठिन परिस्थितियों में संतुलित निर्णय क्षमता ही एक सच्चे नेता और नेतृत्व की पहचान होती है।
कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल-यूजी कैंपस प्रो. (डॉ.) नैन्सी शर्मा के मार्गदर्शन में तथा डीन (अकादमिक) डॉ. विदूषी सिंह, इवेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. नीरजा आनंद एवं संकाय सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस सत्र में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। ‘यंग इंडिया मंथन सीरीज़’ का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित कर उनके अनुभवों एवं विचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को जिम्मेदार नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
उद्घाटन सत्र का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सार्थक मंच प्रदान करने के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Comments