आई.टी.एस यूजी कैंपस की छात्रा सान्वी तनेजा को राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख रुपये का मिला प्रथम पुरुस्कार, गाजियाबाद का किया नाम रोशन

आई.टी.एस यूजी कैंपस की छात्रा सान्वी तनेजा को राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख रुपये का मिला प्रथम पुरुस्कार, गाजियाबाद का किया नाम रोशन 
Ghaziabad :- आई.टी.एस यूजी कैंपस की बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा सान्वी तनेजा ने “भारत बौद्धिक परीक्षा 2026” में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने संस्थान आई टी एस और गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा विद्या भर्ती उच्च शिक्षा संसथान द्वारा दिल्ली यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित की गई थी।
देशभर से 70,000 से अधिक प्रतिभागियों के बीच सान्वी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया। उन्हें 17 फरवरी 2026 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित समारोह में ₹1,00,000 की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
31 जनवरी 2026 को अखिल भारतीय स्तर पर 150 से अधिक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमे देश के विभिन्न क्षेत्रों से 70 हज़ार से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के प्रथम खंड अ में भारतीय ज्ञान परंपरा, कला संस्कृति, विज्ञान तथा सामाजिक पहलुओं से सम्बंधित कुल 180 वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए गए थे। जिनमे से कुल 80 अंक के 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्नो का उत्तर देना था और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक का नकारात्मक मूल्यांकन था परीक्षा के द्वितीय खंड ब में 6 वर्णनात्मक प्रश्न दिए गए थे जिनमे से 20 अंक का कोई एक प्रश्न का वर्णनात्मक उत्तर किसी भी भाषा में लिखना था। पूरा प्रश्नपत्र कुल 100 अंक का था। प्रथम चरण के मूल्यांकन के आधार पर सभी केन्द्रों से शीर्ष 10 विद्यार्थियों को अगले चरण में लिया गया। 
सभी केन्द्रों से लिए गए शीर्ष प्रतिभागियों का कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद 41 छात्रों को चुना गया। और देश भर से चयनित 41 छात्रों में सान्वी तनेजा ने अपनी जगह बनायीं। अंतिम चरण में राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञ समिति द्वारा ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किया गया। जिसमे विषय का गहन ज्ञान, संकल्पनात्मक स्पष्टता एवं विश्लेषणात्मक क्षमता जैसे बिंदुओं पर मूल्यांकन किया गया और इस मूल्यांकन के आधार पर 7 छात्रों को चयनित किया गया जिनको नकद पुरुस्कार के रूप में एक लाख का एक, 50 -50 हजार के दो और 25 -25 हजार के चार पुरुस्कार दिए जाने थे। इन चयनित 7 छात्रों में सान्वी तनेजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
आई0टी0एस0 (यू0 जी0 कैंपस) में ‘आई.टी.एस. यंग इंडिया मंथन सीरीज़’ के शुभारंभ के अवसर पर आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने सान्वी द्वारा किये गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और कहा की और छात्रों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।  
इस अवसर पर संस्थान की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ0) नैंसी शर्मा ने सान्वी और उसके परिवार के सदस्यों को बधाई दी और इसी तरह आगे प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।  
विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के क्षेत्रीय संयोजक प्रो. शिवराज सिंह, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के मेरठ प्रान्त के जॉइंट सेक्रेटरी एवं गाजियाबाद के संयोजक प्रोफेसर (डॉ0) विनोद कुमार ने अपने सन्देश में छात्र सान्वी तनेजा, आई टी एस संस्थान के प्रबंधन एवं परीक्षा समन्वयक डॉ0 मनोज कुमार को बधाई व् शुभकामनाएँ दी।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसीपी, वेव सिटी, गाज़ियाबाद प्रियाश्री पाल ने सान्वी तनेजा को सम्मान पात्र भेट किया और सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में प्रेरणादायी और विचारोत्तेजक व्याख्यान दिया। और उन्होने आगे बढ़ने के लिए स्पष्टता, साहस, अनुशासन और नैतिक आचरण के महत्व पर बल दिय।  
इस अवसर पर आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा, प्रिंसिपल-यूजी कैंपस प्रो0 (डॉ0) नैन्सी शर्मा, डीन (अकादमिक) डॉ0 विदूषी सिंह, बीबीए के एचओडी प्रोफेसर आदिल खान, बीबीए प्रथम वर्ष कोऑर्डिनेटर डॉ0 अनुभा श्रीवास्तव, संकाय सदस्य एवं सैंकड़ों छात्र उपस्थित रहे I 

Comments