Ghaziabad :- जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने ग्राम निठोरा से ग्राम चिरोड़ी तक जाने वाली सड़क का नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में पहुँचने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का फूल माला पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर अंशु सूरज मावी ने कहा कि यह सड़क पिछले काफ़ी समय से जर्जर हालत में थी इसके कुछ जर्जर हिस्से को अब कंक्रीट से बनाया जाएगा ताकि सड़क लंबे समय तक सुरक्षित रहे उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे नाली का भी निर्माण कराया जाएगा।
अंशु सूरज मावी ने बताया कि निठोरा गांव में 20 लाख रुपये की लागत से नाले का भी निर्माण कराया जाएगा जिसका टेंडर हो चुका है जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
अंशु सूरज मावी ने बताया कि ग्राम चिरोड़ी, सिरौली, शकलपुरा, मेवला भट्टी, गनौली और खड़खड़ी में भी लाखों रुपए के विकास कार्य कराए जाएँगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सतवीर बैसोया ने जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लोनी नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी विमला मावी, रामकरण प्रधान, कर्ण मुकद्दम, नरेश बैसोया, आजाद बैसोया, रतनपाल हवलदार, अजय नेताजी, राजा चौधरी, मांगेराम नेताजी, प्रदीप मास्टर, सतवीर बैसोया, राजवीर बैसोया, कुलदीप बैसोया, रोहताश, ज्ञानी, पप्पू बैसोया, धनेन्द्र कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment