घनश्याम मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का सफल आयोजन
Ghaziabad :- घनश्याम मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में 14 फ़रवरी , 2026 को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर खेल भावना, उत्साह एवं ऊर्जा से परिपूर्ण दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संसाई रंजीत यादव नॉकआउट विश्व मार्शल आर्ट अकादमी के निदेशक।4 डैन ब्लैक बेल्ट,
(राष्ट्रीय रेफरी एवं जज)उत्तर प्रदेश के महासचिव शितो-रयु कराटे खेल , मैनेजर सर सचिन सक्सेना तथा प्रधानाचार्य शालिनी मैम के द्वारा गुब्बारों को हवा में उड़ाकर निर्धारित समय पर किया । विद्यालय के शक्ति , कीर्ति , जागृति , ज्योति हाउस के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च-पास्ट में आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। खेल दिवस के अंतर्गत एथलेटिक्स, सामूहिक एवं व्यक्तिगत खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ सहभागिता की।
खेल दिवस पर हाउस हेड्स शक्ति ( मोनिका मैम ) , कीर्ति ( शालिनी मैम) , जागृति ( सीमा मैम) , ज्योति हाउस ( सर्वेश मैम) ने विद्यार्थियों का नेतृत्व, चयन, अनुशासन, अभ्यास, समन्वय एवं उत्साहवर्धन सुनिश्चित किया ।
जिसमे ज्योति हाउस का प्रथम , शक्ति हाउस दूसरे तथा कीर्ति हाउस तीसरे स्थान पर रहा ।
प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिताएँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। खेल दिवस का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में किया गया।
Comments
Post a Comment