उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा पेश किया बजट झूठ का पुलिंदा है' और 'आंकड़ों की बाजीगरी' से ज्यादा इसमें कुछ नहीं है:- वीरेन्द्र यादव

Ghaziabad :-  उत्तर प्रदेश में पेश हुआ आज का बजट झूठ का पुलिंदा है' और 'आंकड़ों की बाजीगरी' से ज्यादा इसमें कुछ नहीं है
      एक "कागजी बजट" विकास केवल विज्ञापनों में दौड़ रहा है। जबकि बेरोजगारों की डिग्रियां अलमारी में बंद हैं और गरीब की थाली खाली है। युवाओं के लिए रोजगार के कोई ठोस प्रावधान नहीं हैं। बजट में आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए कुछ नहीं किया गया।
       किसानों की आय और उनकी समस्याओं पर बजट मौन है। शिक्षा और स्वास्थ्य पर इस बजट में कोई प्रावधान नहीं रखा गया है । प्राथमिक शिक्षा की हालत दिन ब दिन बद से बत्तर होती जा रही है। उस तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सरकारी अस्पतालों की हालत किसी से छिपी नहीं है वहां पर स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर हैं। और प्राइवेट अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं इतनी महंगी होती जा रही है आम आदमी की पहुंच से बाहर है । वीरेन्द्र यादव एडवोकेट महानगर अध्यक्ष  समाजवादी पार्टी गाजियाबाद

Comments