उद्योग–समेकित प्रबंधन शिक्षा को सशक्त बनाने हेतु केपीएमजी इंडिया सर्विसेज़ एलएलपी और आई.टी.एस. मोहन नगर यूजी कैंपस, गाजियाबाद के बीच सहयोग समझौता
उद्योग–समेकित प्रबंधन शिक्षा को सशक्त बनाने हेतु केपीएमजी इंडिया सर्विसेज़ एलएलपी और आई.टी.एस. मोहन नगर यूजी कैंपस, गाजियाबाद के बीच सहयोग समझौता
गाजियाबाद: आई.टी.एस. मोहन नगर यूजी कैंपस, गाजियाबाद को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि उसने केपीएमजी इंडिया सर्विसेज़ एलएलपी के साथ एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक सहयोग हेतु समझौता स्थापित किया है। यह साझेदारी स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए उद्योग-अनुकूल प्रबंधन शिक्षा को मज़बूत करने और उनकी करियर तैयारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम है।
इस अवसर पर *आई.टी.एस. संस्थान के वाइस* *चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा* ने कहा, “ *हम अपने विद्यार्थियों को केवल आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले दशक की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहे हैं। आई.टी.एस. में उत्कृष्टता कोई लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी कार्य-संस्कृति है।”*
इस सहयोग की औपचारिक शुरुआत *एलओई एक्सचेंज एवं ओरिएंटेशन प्रोग्राम के माध्यम से* की गई, जिसके अंतर्गत केपीएमजी इंडिया सर्विसेज़ एलएलपी, *आई.टी.एस. मोहन नगर यूजी कैंपस* के साथ मिलकर *पूर्णकालिक उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करने वाला प्रमुख संस्थान बनेगा।* इस पहल का उद्देश्य बीबीए विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, उद्योग से जुड़ी समझ और पेशेवर दक्षताओं से सुसज्जित करना है, ताकि वे बदलती हुई व्यावसायिक और कॉर्पोरेट आवश्यकताओं को प्रभावी रूप से पूरा कर सकें।
*बीबीए (स्नातक स्तर) पर इस प्रकार का उन्नत और उद्योग-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम अपने आप में एक असाधारण और अग्रणी पहल* है, *जो सामान्यतः पीजी या एमबीए स्तर पर ही उपलब्ध होता है* । यह कदम आई.टी.एस. बीबीए प्रोग्राम को प्रतिष्ठित संस्थानों के एमबीए पाठ्यक्रमों के समकक्ष खड़ा करता है और विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ही उच्च स्तरीय प्रबंधन शिक्षा का लाभ प्रदान करता है।
यह रणनीतिक सहयोग दोनों संस्थानों की उस साझा सोच को दर्शाता है, जिसके अंतर्गत *अनुभवात्मक शिक्षण, संरचित प्रशिक्षण और कॉर्पोरेट सहभागिता के माध्यम से उद्योग एवं उद्यमिता उन्मुख पेशेवरों का निर्माण किया जा सके* । अकादमिक व्यवस्था को वास्तविक व्यावसायिक प्रथाओं के साथ जोड़ते हुए यह कार्यक्रम कक्षा शिक्षण, प्रशिक्षण और कॉर्पोरेट अपेक्षाओं के बीच की खाई को पाटने का प्रयास करेगा ।
अटूट पेशेवर प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ, आई.टी.एस. मोहन नगर यूजी कैंपस, गाजियाबाद उद्योग-समेकित प्रबंधन शिक्षा में नए मानक स्थापित करता आ रहा है, और उत्कृष्टता, नवाचार तथा समग्र छात्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करता है।
केपीएमजी इंडिया सर्विसेज़ एलएलपी के साथ यह सहयोग आई.टी.एस. मोहन नगर यूजी कैंपस के उस मिशन को और मज़बूती प्रदान करता है, जिसके अंतर्गत कुशल, आत्मविश्वासी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए पूर्णतः तैयार भावी व्यावसायिक नेतृत्व का निर्माण किया जाता है।
इस समझौते के संपन्न होने पर *आई टी एस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ0 आर पी चड्ढा , वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा एवं आई0 टी0 एस यू जी संस्थान की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ0) नैंसी शर्मा ने कपीएमजी के प्रतिनिधि मंडल सदस्य के रूप मे उपस्थित एसोसिएट डायरेक्टर्स श्री सचिन शर्मा एवं हृदयांकुर देव शर्मा* एवं उनकी टीम के प्रति उनके सहयोग और छात्रों को अन्वेषण, प्रयोग, सीखने और विकास का यह अद्भुत अवसर प्रदान करने के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया। वहीँ दूसरी और केपीएमजी के प्रतिनिधि मंडल ने आई टी एस संस्थान के चेयरमैन, वाईस चेयरमैन, यू जी कैंपस की प्राचार्या प्रो (डॉ) नैंसी शर्मा एवं संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आई०टी०एस० ग्रुप ऑफ एजूकेशन्स के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा, आई. टी. एस (यू. जी. कैंपस) की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) नैंसी शर्मा तथा अध्यापकगण भी उपस्थित रहे।