अंशु सूरज मावी ने किया सिरौली में मिट्टी खड़ंजा कार्य का उद्घाटन, 6 लाख रुपए की लागत से बनेगी सड़क
Ghaziabad :- जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने ग्राम पंचायत बादशाहपुर सिरौली में बंथला ढिकोली रोड से रतन सिंह बाबूजी के खेत तक सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर उदघाटन किया।
जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने बताया कि 250 मीटर की यह सड़क 6 लाख रुपए की लागत से बनेगी जिससे आस पास के कई किसान भाई बहनों को फसल लाने ले जाने के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर मौजूद ग्राम प्रधान राजवीर सिंह बैसला ने कहा कि बारिस के समय किसानों को अपने खेतों में आने जाने में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब दर्जनों किसानों को इसका फायदा मिलेगा उन्होंने इस समस्या का समाधान करने के लिए जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का आभार व्यक्त किया।
उदघाटन स्थल पर पहुँचने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
उदघाटन कार्यक्रम में एलआर कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र बैसला, मास्टर नेपाल सिंह बैसला, धूनीराम, विशाल बैंसला, कुलदीप बैंसला, प्रदीप बैंसला, अतुल कुमार और ठेकेदार विनोद कसाना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment