आईटीएस, गाज़ियाबाद में वार्षिकोत्सव "नवतरंग एवं विजविग 2026" का हुआ भव्य समापन

आईटीएस, गाज़ियाबाद में वार्षिकोत्सव "नवतरंग एवं विजविग 2026" का हुआ भव्य समापन
गाजियाबाद, आई0 टी0 एस0 मोहननगर संस्थान में *26 से 27 फरवरी तक चले दो दिवसीय वार्षिकोत्सव नवतरंग एवं विजविग - इंटर कॉलेज कल्चरल फेस्ट 2026 का भव्य समापन हुआ* । समारोह का औचारिक उद्घाटन आई0टी0एस - दी एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विख्यात कत्थक नृत्यांगना श्रीमती माया कुलश्रेष्ठ, आई टी एस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ अजय कुमार, आई0टी0एस यू0जी0 कैंपस की प्राचार्या डॉ नैंसी शर्मा एवं आई0टी0एस , मोहन नगर ग़ाज़ियाबाद के निदेशक डॉ सुनील कुमार पांडेय ने माँ सरस्वती के चरणों मे दीप प्रज्वलित कर किया गया I इस वार्षिकोत्सव का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना था जहाँ पर वो अपनी अतिरिक्त कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सके।
*इस वार्षिकोत्सव में आयोजित 23 तरह की विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे क्विज, क्रॉसवर्ड, बिज़नेस प्लान, सोलो डांस, ग्रुप डांस, टी शर्ट पेंटिंग, क्रिएटिव राइटिंग, नेल आर्ट, स्ट्रीट प्ले, सोलो सिंगिंग, बैटल ऑफ़ बैंड, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, फैशन शो, पोएट्री, मिमिक्री, अंताक्षरी, डुएट सिंगिंग, डिबेट कम्पटीशन, रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, सुडोकु आदि में 100 से भी अधिक संस्थानों के लगभग 1500 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।*  
दो दिन चली इस प्रतियोगिता में दिल्ली से जाकिर हुसैन कॉलेज, रामजस कॉलेज, दयाल सिंह कॉलेज, आत्माराम कॉलेज इनडीआईएम् , लक्ष्मी बाई, केशव महाविद्यालय, गार्गी कॉलेज, शहीद राजगुरु, श्री ऑरबिंदो, पीजी डीएवी कॉलेज, नॉएडा से हाईरैंक कॉलेज, गलगोटिया, मेरठ से विद्या यूनिवर्सिटी, आर जी कॉलेज, आईआईएम् टी यूनिवर्सिटी, हापुड़ से रामा मेडिकल कॉलेज गाजियाबाद से आईपीईएम्, आईएम्ई, एचएलएम् , केआईईटी, एचआरआईटी यूनिवर्सिटी, आरकेजीआई टी, मॉडर्न कॉलेज, इनमैंटेक, आईएम्एस, मेवाड़, आरसीसीवी गर्ल्स, एल आर कॉलेज, एम्एम्एच जैसे लगभग 100 महाविद्यालयों के 1000 से भी अधिक छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताएं में भाग लिया I सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स दिए गए और विजेताओं को पुरूस्कार स्वरुप नकद राशि प्रदान की गयी I
*आई0 टी0 एस0 ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने सम्बोधन में कहा* कि प्रत्येक छात्र के भीतर अद्वितीय क्षमता और प्रतिभा निहित है, जिसे समय-समय पर विभिन्न मंचों पर प्रस्तुत करते रहना चाहिए। लगातार मेहनत, समर्पण और अभ्यास से अपनी योग्यता को और भी परिष्कृत किया जा सकता है, जिससे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की जा सके। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
*आई.टी.एस. मोहननगर यूजी कैंपस की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ0) नैंसी शर्मा ने* सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
*वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस पर प्रख्यात इंडियन क्लासिकल डांसर माया कुलश्रेष्ठ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को शास्त्रीय नृत्य की बारीकियों एवं उसके महत्व से अवगत कराया तथा सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच पर कथक की एक मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।*
*वार्षिकोत्सव के समापन के इस अवसर पर लोकप्रिय पार्श्व गायक लक्ष्य कपूर को सेलिब्रिटी नाईट के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।*
दूसरे दिन चली विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम निम्न प्रकार रहा – *फैशन शौ* प्रतियोगिता में आईटीएस मोहननगर की टीम प्रथम एवं केआईईटी, मुरादनगर की टीम द्वितीय स्थान पर रही, *सोलो डांस* प्रतियोगिता में एलआर कॉलेज गाजियाबाद के नितिन कुमार प्रथम एवं मंगलमय कॉलेज ग्रेटर नॉएडा से वाणी भरद्वाज द्वितीय स्थान पर रही, *बैस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट* प्रतियोगिता में आईटीएस मुरादनगर से स्नेहा व् भैरवी की टीम प्रथम एवं केआईईटी से प्रियांशी व् रेहान की टीम द्वितीय स्थान पर रही, *डिबेट (वाद विवाद)* प्रतियोगिता में आत्मा राम कॉलेज से रितेश डोंगरे व् गार्गी कॉलेज से अदिशा खान प्रथम स्थान पर एवं रामा मेडिकल कॉलेज से ख़ुशी व् वंशिका द्वितीय स्थान पर रहे, *रंगोली* प्रतियोगिता में आईटीएस मुरादनगर की टीम प्रथम एवं रामा मेडिकल कॉलेज, हापुड़ की टीम द्वितीय स्थान पर रही, *सुडोकु* प्रतियोगिता में कशिश शर्मा, एसडीजीआई ग्लोबल प्रथम स्थान पर एवं रितिका केआईईटी, मुरादनगर द्वितीय स्थान पर रही, *बैटल ऑफ़ बैंड* प्रतियोगिता में आई टी एस मोहननगर की टीम प्रथम एवं रामा मेडिकल कॉलेज की टीम द्वितीय स्थान पर रही, *अंताक्षरी* प्रतियोगिता में आई टी एस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट से रूही सिंह प्रथम एवं एचआरआईटी यूनिवर्सिटी से दृष्टि द्वितीय स्थान पर रही, *रैप बैटल* प्रतियोगिता में गलगोटिया यूनिवर्सिटी से मुकुल प्रथम एवं आई आई एम् टी से शोभित चौधरी द्वितीय स्थान पर रहे, *डुएट सिंगिंग* प्रतियोगिता में आई आई एम् टी मेरठ से यश सबरवाल व् अर्णव सिंह की टीम प्रथम एवं आरकेजीआईटी से केशव भरद्वाज व् मोहिनी शर्मा की टीम द्वितीय स्थान पर रही,
*इस अवसर पर* आई0 टी0 एस0 ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ0 आर0 पी0 चड्ढा, वाईस चेयरमैन श्री.अर्पित चड्ढा, आई0 टी0 एस0 स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ0 अजय कुमार, आई0 टी0 एस0 के डायरेक्टर डॉ0 सुनील कुमार पांडेय , यू0 जी0 कैंपस की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ0) नैंसी शर्मा , यू0जी कैंपस की ऐकडेमिक डीन डॉ0 विदुषी सिंह, इवेंट कोऑर्डिनेटरस, अध्यापकगण एवं भरी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे I

Comments