आई० टी० एस० मोहन नगर, यू० जी० कैंपस में बी०बी०ए० एवं बी०सी०ए० विद्यार्थियों हेतु द्वि-दिवसीय ‘यूजी स्पोर्ट्स मीट–2026’ का भव्य आयोजन हुआ
आई० टी० एस० मोहन नगर, यू० जी० कैंपस में बी०बी०ए० एवं बी०सी०ए० विद्यार्थियों हेतु द्वि-दिवसीय ‘यूजी स्पोर्ट्स मीट–2026’ का भव्य एवं सफल आयोजन
Ghaziabad :- आई०टी०एस, मोहन नगर *यू०जी० कैंपस में बी०बी०ए० तथा बी०सी०ए० विद्यार्थियों हेतु द्वि-दिवसीय वार्षिक यूजी स्पोर्ट्स मीट – 2026 (वार्षिक खेल महोत्सव)* का भव्य आयोजन *13–14 फरवरी, 2026 को संस्थान के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं महामाया स्टेडियम* में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस स्पोर्ट्स मीट का उद्देश्य आई० टी० एस० स्नातक परिसर के बी०बी०ए० तथा बी०सी०ए० के छात्रों को एक सार्थक मंच उपलब्ध कराना था, जहाँ वे आपस में मिलकर टीम भावना के साथ खेलते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
*स्पोर्ट्स मीट-2026 का* *औपचारिक उद्घाटन आई० टी० एस० समूह के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा, आई०टी०एस० (यू० जी० कैंपस) की प्राचार्या प्रो० (डॉ०) नैन्सी शर्मा,* *यू० जी० कैंपस की अकादमिक डीन प्रो० (डॉ०) विदुषी सिंह, आयोजन समिति के सदस्य प्रो० आदिल खान, डॉ० नीरज कुमार जैन, प्रो० विकास कुमार, प्रो० प्रशांत त्यागी, प्रो० अमित शर्मा, प्रो० मानवी नेहरा, रजिस्ट्रार (यू०जी०) श्री विकास त्यागी तथा स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री अनुज चौधरी द्वारा रिबन काटकर किया गया।* उद्घाटन समारोह में आई० टी० एस० स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ० अजय कुमार, आई०टी०एस० मोहन नगर (एम०बी०ए०/एम०सी०ए०) के निदेशक डॉ० सुनील कुमार पांडेय , स्नातक परिसर के अध्यापकगण तथा बी०बी०ए० एवं बी०सी०ए० के हजारों छात्रों ने सहभागिता की।
*आई० टी० एस० समूह के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा* ने अपने *संदेश* में कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में आपसी समझ तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण विकसित करते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।
*प्राचार्या प्रो० (डॉ०) नैन्सी शर्मा ने अपने संबोधन* में कहा कि खेलों के माध्यम से टीम भावना सुदृढ़ होती है तथा रणनीति बनाकर लक्ष्य प्राप्त करना सीखा जाता है। यही व्यवहार कुशलता जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का आधार बनती है। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों को श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दीं।
द्वि-दिवसीय खेल महोत्सव में कुल 8 प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं – क्रिकेट, वॉलीबॉल, टग ऑफ वॉर, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, 100 मीटर दौड़, लेमन रेस एवं सैक रेस – का आयोजन किया गया। लगभग *1000 से अधिक बी०बी०ए० तथा बी०सी०ए० विद्यार्थियों* ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना, अनुशासन एवं टीम स्पिरिट का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
*प्रमुख विजेता विवरण*
*क्रिकेट (पुरुष वर्ग)*
प्रथम स्थान – बीबीए तृतीय वर्ष टीम
द्वितीय स्थान – बीबीए द्वितीय वर्ष टीम
मैन ऑफ द मैच – रोहन (बीबीए तृतीय वर्ष)
*बैडमिंटन*
महिला वर्ग – वेदिका एवं भूमि (बीबीए प्रथम वर्ष) – प्रथम स्थान
पुरुष वर्ग – शिवांग बुद्धिराजा एवं मन्नू फोगाट – प्रथम स्थान
*टेबल टेनिस*
महिला वर्ग – अतिशा रुहेना एवं कामाक्षी (बीसीए प्रथम वर्ष) – प्रथम स्थान
पुरुष वर्ग – क्रिश (बीसीए द्वितीय वर्ष) एवं प्रशांत शर्मा (बीसीए प्रथम वर्ष) – प्रथम स्थान
*वॉलीबॉल (पुरुष वर्ग)*
प्रथम स्थान – बीसीए तृतीय वर्ष टीम
द्वितीय स्थान – बीसीए द्वितीय वर्ष टीम
*टग ऑफ वॉर*
महिला वर्ग – बीबीए द्वितीय एवं बीसीए द्वितीय वर्ष संयुक्त टीम – प्रथम स्थान
पुरुष वर्ग – बीसीए प्रथम वर्ष टीम – प्रथम स्थान
*100 मीटर दौड़*
महिला वर्ग – शोभा शर्मा (बीसीए द्वितीय वर्ष) – प्रथम स्थान
पुरुष वर्ग – अश्वनी तोमर (बीबीए द्वितीय वर्ष) – प्रथम स्थान
*लेमन रेस*
महिला वर्ग – जुवेरिया (बीबीए प्रथम वर्ष) – प्रथम स्थान
पुरुष वर्ग – जयंत (बीबीए तृतीय वर्ष) – प्रथम स्थान
*सैक रेस*
महिला वर्ग – मानसी (बीसीए प्रथम वर्ष) – प्रथम स्थान
पुरुष वर्ग – प्रांजल (बीसीए तृतीय वर्ष) – प्रथम स्थान
*समापन समारोह में आई०टी०एस – द एजुकेशन ग्रुप के निदेशक (पीआर) श्री सुरिंदर सूद एवं प्राचार्या प्रो० (डॉ०) नैन्सी शर्मा* ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के *विजेताओं एवं विजेता टीमों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं पदक प्रदान* कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री सुरिंदर सूद ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर *आई० टी० एस० समूह के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा, आईटीएस यूजी कैंपस की प्राचार्या प्रो० (डॉ०) नैन्सी शर्मा, आयोजन समिति के सदस्य प्रो० आदिल खान, डॉ० नीरज कुमार जैन, प्रो० विकास कुमार, प्रो० प्रशांत त्यागी, प्रो० अमित शर्मा, प्रो० मानवी नेहरा, रजिस्ट्रार (यू०जी०) श्री विकास त्यागी, श्री अनुज चौधरी (स्पोर्ट्स ऑफिसर), प्रो० (डॉ०) विदुषी सिंह (डीन – एकेडेमिक्स) सहित अन्य संकाय सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे एवं बी०बी०ए० व बी०सी०ए० के सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया।*
यूजी स्पोर्ट्स मीट – 2026 ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना को सुदृढ़ करते हुए इसे ऊर्जा और उत्साह का प्रेरणादायी उत्सव बना दिया।
Comments
Post a Comment