इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, और सर्वसमावेशी एवं भारत को विकसित बनाने वाला बजट 2026 : जय कमल अग्रवाल
गाजियाबाद :- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा देश का आर्थिक बजट 2026 पेश किया गया है।
इस बार यह बजट विशेष रूप से आम आदमी, महिलाओं, किसानों और युवाओं पर फोकस किया गया है। यह बजट कुल 53 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है। इस बजट में 7 नए रेल कोरिडोर का ऐलान किया गया है वहीं आम आदमी को ध्यान में रखते हुए गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता किया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में एक और बड़ी राहत विदेश यात्रा और पढ़ाई पर टैक्स कम करके दी है। सरकार ने लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत टीसीएस को 5% से घटकर 2% कर दिया है, इससे 3% की सीधी टैक्स की छूट मिली है इससे विदेश में पढ़ने वाले छात्रों और विदेश में इलाज कराने वाले मरीजों पर वित्तीय बोझ काफी कम होगा।
वित्त मंत्री ने घोषणा की अब टैक्सपेयर्स अपने संशोधित इनकम टैक्स रिटर्न 31 दिसंबर के बजाय 31 मार्च तक दाखिल कर सकेंगे, जिसके लिए मामूली शुल्क का भुगतान करना होगा। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट है, जो एक बड़ा रिकॉर्ड बना है।
भारत को विकसित बनाने की दिशा में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, सर्वसमावेशी एवं भारत को विकसित बनाने वाला बजट 2026 - 27 के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी का आभार।
Comments
Post a Comment