अंशु सूरज मावी ने किया राजेश पायलट डिग्री कॉलेज रोड का उद्घाटन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी 14 लाख रुपए की लागत से बनेगी सड़क

अंशु सूरज मावी ने किया राजेश पायलट डिग्री कॉलेज रोड का उद्घाटन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी 14 लाख रुपए की लागत से बनेगी सड़क 

Ghaziabad :- जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने बंथला चिरोड़ी रोड के स्प्रिंग विले पब्लिक स्कूल से शकलपुरा गांव के राजेश पायलट डिग्री कॉलेज तक जाने वाली सड़क का नारियल फोड़कर उदघाटन किया।
बता दें कि आधा किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी की इस चकरोड पर सड़क बनवाने की पिछले काफ़ी समय से मांग की जा रही थी जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने बताया कि 14 लाख रुपए की लागत से बनने वाली यह सड़क जहाँ चिरोड़ी से शकलपुरा को जोड़ने का काम करेगी वहीं इस सड़क के बनने से हज़ारों छात्र छात्राओं व स्थानीय ग्रामीणों को भी सहूलियत मिलेगी।
जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने बताया कि नहर रोड से राजेश पायलट डिग्री कॉलेज के गेट तक आरसीसी सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा जिसका जिला पंचायत से टेंडर पास हो चुका है।
इस अवसर राजेश पायलट डिग्री कॉलेज के मैनेजर विजयपाल कसाना ने कहा कि इस सड़क को पिछले 10 वर्षों से बनवाने का प्रयास चल रहा था लेकिन अब जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने इस मांग को पूरा किया है और उनके द्वारा इस सड़क का निर्माण करवाने पर हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।
ग्राम प्रधान उधम सिंह, पूर्व प्रधान नरेंद्र बैसला व टेकराम बाबूजी ने कहा कि इस सड़क के बनने से दर्जनों गाँवों के लोगों को फायदा मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में पहुँचने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
उदघाटन समारोह में ग्राम प्रधान चिरौड़ी उधम सिंह , तेजपाल बाबूजी, ग्राम प्रधान निठोरा सतवीर बैसोया, पूर्व प्रधान नरेंद्र बैसला, राजेश पायलट डिग्री कॉलेज के मैनेजर विजयपाल कसाना, टेकराम बाबूजी डगरपुर, अजीत मुंशी, स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता पंवार, नेहा शर्मा, हरेन्द्र प्रधान, बिज्जे कसाना,पवन कसाना, आजाद कसाना, मनीष बैसला, अजय बैसला, रोहित व दीपक सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Comments