आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज में राष्ट्रीय ओरल पैथोलॉजी दिवस मनाया गया

आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज में राष्ट्रीय ओरल पैथोलॉजी दिवस मनाया गया

Ghaziabad :- आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज, मुरादनगर, गाजियाबाद के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा दिनांक 25 फरवरी, 2026 को राष्ट्रीय ओरल पैथोलॉजी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मौखिक रोगों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उपचार की सफलता के निर्धारण में कुशल निर्णय लेने की कला के महत्व को रेखांकित करना था।
 
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के बी0डी0एस0 के विद्यार्थियों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, मंडला आर्ट प्रतियोगिता, मीम प्रतियोगिता एवं सोप कार्विंग प्रतियोगिता शामिल थी। साथ ही एमडीएस छात्रों के लिए ‘‘मौखिक रोग संबंधी घावों की पहचान‘‘ पर आधारित एक प्रश्नावली आयोजित की गयी, जहां छात्रों ने सिर और गर्दन पर सामान्य रूप से सामने आने वाले विकृति के विभिन्न निदान को अलग करने की कला सीखी। अंत में विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 
आई0टी0एस0 कॉलेज नियमित रूप से इस तरह के शिक्षण कार्यक्रम और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस आयोजित करके छात्रों के क्लीनिकल और एकेडमिक ज्ञान को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ मौखिक स्वास्थ्य के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर0पी0 चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Comments