आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज में विश्व ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन दिवस के अवसर पर लेक्चर का आयोजन किया गया
आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज में विश्व ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन दिवस के अवसर पर लेक्चर का आयोजन किया गया
Ghaziabad :- आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के ओरल सर्जरी विभाग द्वारा विश्व ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन दिवस मनाया गया, जिसमें संस्थान के 250 से अधिक बी.डी.एस. एवं एम.डी.एस. के विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी दंत विभागों के एच.ओ.डी. तथा दंत चिकित्सक सम्मिलित थे। यह दिन ओरल सर्जरी की विशेषता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये दुनिया भर के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जनों की प्रेरक भूमिका को याद कराता है। इसलिए संस्थान द्वारा यह दिन 13 से 16 फरवरी, 2026 तक जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वक्ता डॉ मुदित अग्रवाल और आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा एवं आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ0 देवी चरण शेट्टी एवं डॉ. अमित गुप्ता, प्रोफेसर एंड एच.ओ.डी.ए ओरल सर्जरी विभाग के साथ-साथ संस्थान के सभी दंत विभागों के एच.ओ.डी. एवं दंत चिकित्सक भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंृखला आयोजित की गई, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, क्विज़ प्रतियोगिता, स्यूचरिंग आर्ट तथा रील मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
कार्यक्रम के अतिथि वक्ता डॉ मुदित अग्रवाल वर्तमान में राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर, नई दिल्ली के हेड एंड नैक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत है। डॉ मुदित द्वारा गले और मुख के कैंसर के विषय पर एक लेक्चर प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अपने लेक्चर के दौरान गले और मुख के कैंसर के उपचार के प्रक्रिया की भूमिका के बारे में सभी प्रतिभागियों को विस्तार से समझाया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न गले और मुख के कैंसर प्रक्रिया को पूरा करने के बारे में भी प्रशिक्षित किया, जिसके माध्यम से मरीजों को नवीनत प्रक्रियाओं के साथ उपचार प्रदान किया जा सकें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढते हुये गले और मुख के क्षेत्र में सभी दंत चिकित्सकों के ज्ञान को बढ़ाना था। इसके साथ ही वक्ता डॉ मुदित ने विद्यार्थियों एवं दंत चिकित्सकों के लिये आयोजित इस ज्ञानवर्धक मंच के लिये संस्थान को धन्यवाद देते हुये लेक्चर का समापन किया।
अंत में इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस.-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।
Comments
Post a Comment