आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया
Ghaziabad :- आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज, मुरादनगर गाजियाबाद में 4 फरवरी, 2026 को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिये कार्यरत संस्था यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (यू.आई.सी.सी.) द्वारा वर्ष 2026 में विश्व कैंसर दिवस की थीम ‘‘यूनाइटेड बाय यूनिक‘‘ रखी गयी है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य कैंसर के मरीजों की पहचान कर उनको उचित और सटीक इलाज मुहैया कराना है।
हम शुरुआत में ही कैंसर के लक्षण की जांच कर इसे सही समय पर उपचार द्वारा इसे दूर किया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार भारत विश्व में सबसे अधिक धूम्रपान करने वालों में विश्व का 12 प्रतिशत हिस्सा है। भारत में तम्बांकू के कारण हर वर्ष 1 करोड़ से अधिक लोगों की मृत्यु हो जाती है।
इस अवसर पर आई0टी0एस डेन्टल कॉलेज तथा शिविर स्थल एवं एडोप्टेड गांव में कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्थान की ओ0पी0डी में माइक्रो-ग्रुप जागरूकता सहित कई कार्यक्रम किये गये, तथा शिविर स्थल पर आने वाले सभी रोगियों को मौखिक कैंसर के बारे में पर्चे बांटे गये तथा धुम्रपान की आदतों को छोड़ने के लिए प्रेरित भी किया गया। वह सभी रोगी जिन्हें तंबाकू सेवन या धूम्रपान की आदत थी उन सभी रोगियों को तंबाकू निषेध परामर्श दिये गये। गांव के प्रधानों, स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों जैसे हितधारकों की पहचान की गई और उन्हें इस घातक बीमारी के बारे में बताया गया और कैंसर की रोकथाम, निदान और उपचार के बारे में भी जागरूक किया गया। कस्बा, मुरादनगर में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों को सीओटीपीए अधिनियम 2003 का सख्ती से पालन करने और 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद न बेचने के लिए प्रेरित किया गया। इस बीमारी का मुकाबला करने के लिए सभी रोगियों, कर्मचारियों, छात्रों और हितधारकों द्वारा संकल्प लिया गया। अंत में सभी रोगियों के लिए एक इंटरैक्टिव स्वास्थ्य शिक्षा सत्र भी आयोजित किया गया और उनके प्रश्नों का उत्तर दिया गया तथा मरीजों को बेहतर उपचार के लिए आई0टी0एस डेंटल कॉलेज में रेफर किया गया।
अंत में इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी प्रतिभागियों ने आई0टी0एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर0पी0 चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।