आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज - गाजियाबादआई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज द्वारा नवीन मोबाइल डेंटल वैन का उद्घाटन

आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज - गाजियाबाद
आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज द्वारा नवीन मोबाइल डेंटल वैन का उद्घाटन
Ghaziabad :- आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज, मुरादनगर, गाजियाबाद ने समाज के वंचित एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद स्मार्ट सिटी के सहयोग से दिनांक 21 फरवरी, 2026 को नवीन मोबाइल डेंटल वैन का भव्य उद्घाटन किया। यह पहल संस्थान की सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस नवीन मोबाइल डेंटल वैन का उद्देश्य उन क्षेत्रों में निशुल्क एवं सुलभ दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है, जहां नियमित दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। वैन में आधुनिक दंत उपकरण, बेसिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं, दंत परीक्षण, स्केलिंग, फिलिंग तथा प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था की गई है।  
संस्थान के अनुभवी दंत चिकित्सकों द्वारा यह वैन संचालित की जायेगी, जिससे मौखिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी।

इस महत्वपूर्ण पहल को आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन में तथा रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद स्मार्ट सिटी के सहयोग से साकार किया गया।

इस उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, दंत चिकित्सक और रोटरी क्लब के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सार्थक सामाजिक सेवा और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।  
यह मोबाइल डेंटल वैन भविष्य में नियमित रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर जनसामान्य को बेहतर मौखिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

Comments