आई0टी0एस, मोहननगर, ग़ाज़ियाबाद के वार्षिकोत्सव "NAVTARANG -WYSIWYG " को सेलिब्रिटी नाईट मैं प्रसिद्ध गायक लक्ष्य कपूर ने अपनी प्रस्तुति से बनाया यादगार

आई0टी0एस, मोहननगर, ग़ाज़ियाबाद के वार्षिकोत्सव "NAVTARANG -WYSIWYG " को सेलिब्रिटी नाईट मैं प्रसिद्ध गायक लक्ष्य कपूर ने अपनी प्रस्तुति से बनाया यादगार

Ghaziabad :- आई0 टी0 एस0 मोहननगर संस्थान में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव नवतरंग एवं विजविग - इंटर कॉलेज कल्चरल फेस्ट 2026 का भव्य समापन प्रसिद्ध गायक लक्ष्य कपूर की प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। इस वार्षिक अंतर-संस्थागत सांस्कृतिक महोत्सव “NAVTARANG-WYSIWYG 2026” के द्वितीय दिवस पर आयोजित सेलिब्रिटी नाइट ने विद्यार्थियों और उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक लक्ष्य कपूर ने अपनी मधुर आवाज़ और ऊर्जावान प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण वातावरण में हुई, जहाँ विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और अतिथियों की उपस्थिति ने पूरे परिसर को ऊर्जा और उल्लास से भर दिया। जैसे ही लक्ष्य कपूर मंच पर आए, दर्शकों ने तालियों और जयकारों से उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर आई0टी0एस - दी एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने कहा कि “NAVTARANG-WYSIWYG" केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति का मंच है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल का विकास करते हैं।”

सेलिब्रिटी नाइट के समापन पर विद्यार्थियों में अपार उत्साह और उल्लास देखने को मिला। यह आयोजन संस्थान के वार्षिक उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहा और सभी प्रतिभागियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ।

यहाँ यह उल्लेखनीय है की आई.टी.एस, ग़ाज़ियाबाद सदैव शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

इस वार्षिकोत्सव में आयोजित 23 तरह की विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे क्विज, क्रॉसवर्ड, बिज़नेस प्लान, सोलो डांस, ग्रुप डांस, टी शर्ट पेंटिंग, क्रिएटिव राइटिंग, नेल आर्ट, स्ट्रीट प्ले, सोलो सिंगिंग, बैटल ऑफ़ बैंड, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, फैशन शो, पोएट्री, मिमिक्री, अंताक्षरी, डुएट सिंगिंग, डिबेट कम्पटीशन, रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, सुडोकु आदि में बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने सांस्कृतिक उत्सव में भाग लिया।

दो दिन चली इस प्रतियोगिता में दिल्ली, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, मोदीनगर, दादरी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा से 100 से भी अधिक संस्थानों के लगभग 1500 छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताएं में भाग लिया I सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स दिए गए और विजेताओं को पुरूस्कार स्वरुप नकद राशि प्रदान की गयी I

छात्र-छात्राएं उनके गीतों की धुन पर झूम उठे और मोबाइल फ्लैशलाइट्स जलाकर कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। हर गीत के बाद तालियों और खुशियों की गड़गड़ाहट से आई टी एस कॉलेज का प्रांगण गुंजायमान हो गया। लक्ष्य कपूर ने केवल अपने लोकप्रिय गीत ही प्रस्तुत नहीं किए, बल्कि दर्शकों के साथ संवाद और हल्का-मज़ेदार इंटरैक्शन करके कार्यक्रम को और भी जीवंत और मनोरंजक बना दिया।
इस प्रकार, सेलिब्रिटी नाईट वार्षिकोत्सव की सबसे आकर्षक और अविस्मरणीय संध्या बन गई। उपस्थित सभी लोगों ने इसे लंबे समय तक याद रखने वाली शाम बताया, और छात्रों के चेहरों पर उत्साह और खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही थी। इस शानदार कार्यक्रम ने वार्षिकोत्सव के जश्न को और यादगार बना दिया ।

इस अवसर पर आई0 टी0 एस0 ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ0 आर0 पी0 चड्ढा, वाईस चेयरमैन श्री.अर्पित चड्ढा, आई0 टी0 एस0 स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ0 अजय कुमार, आई0 टी0 एस0 के डायरेक्टर डॉ0 सुनील कुमार पांडेय , यू0 जी0 कैंपस की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ0) नैंसी शर्मा , यू0जी कैंपस की ऐकडेमिक डीन डॉ0 विदुषी सिंह, इवेंट कोऑर्डिनेटरस, अध्यापकगण एवं भरी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे I

Comments