आई0 टी0 एस कॉलेज ऑफ फार्मेसी में किया गया एलुमनी टॉक का आयोजन पूर्व छात्रों ने साझा किए करियर के अनुभव

आई0 टी0 एस कॉलेज ऑफ फार्मेसी में किया गया एलुमनी टॉक का आयोजन पूर्व छात्रों ने साझा किए करियर के अनुभव

Ghaziabad :- आई0 टी0 एस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मुरादनगर, गाजियाबाद में दिनांक 22 फरवरी, 2026 को एलुमनी टाॅक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आई0 टी0 एस-दी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डाॅ0 आर0 पी0 चढ्डा, वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चढ्डा, संस्थान के निदेशक डाॅ0 एस0 सदीश कुमार एवं अतिथिगण श्री जयन्त भगत, फाउंडर - सीईओ, मेडेक्युल फाउंडर, जिरो टू वन ट्रस्टी मंजू संवर्धन फाउंडेशन एवं पूर्व छात्र श्री हर्ष गोस्वामी, शिक्षाविद, यंग साइंटिस्ट अवार्डी, एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर ने सरस्वती माॅ के समक्ष दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया।
कार्यक्रम में आये मुख्यतिथि श्री जयन्त भगत, फाउंडर- सीईओ, मेडेक्युल फाउंडर, जीरो टू वन ट्रस्टी मंजू संवर्धन फाउंडेशन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि दृढ़ संकल्प, सकारात्मक सोच एवं निरंतर सीखने की प्रवृत्ति से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने स्टार्टअप संस्कृति एवं उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने तथा नवाचार आधारित पहल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने करियर, उच्च शिक्षा, एआई कौशल एवं स्टार्टअप से संबंधित प्रश्न पूछे और अपने - अपने विचारों एवं समस्याओं को एलुमनाई महोदय के साथ साझा किया ।

कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए माननीय मुख्य वक्ता संस्थान के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र श्री हर्ष गोस्वामी, शिक्षाविद, यंग साइंटिस्ट अवार्डी, एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर ने विद्यार्थियों को फार्मा क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने उद्योग एवं अकादमिक क्षेत्रों में संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। अपने संबोधन में उन्होंने फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री में रोजगार के अवसर, नवीन तकनीकों, मेट्रोविजिलेंस, तथा उद्योग में प्रमुख जिम्मेदारियों और आवश्यक योग्यताओं के बारे में विस्तार से बताया।
श्री गोस्वामी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में तकनीकी ज्ञान, व्यवहारिक कौशल, संचार क्षमता तथा उद्योग की समझ अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे इंटर्नशिप, प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के माध्यम से अपने कौशल को विकसित करें, ताकि वे रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

इस कार्यक्रम के दौरान डाॅ0 आर0 पी0 चढ्डा, चेयरमैन, आई0 टी0 एस-दी एजुकेशन ग्रुप ने आदरणीय अतिथिगण, शिक्षकगण व उपस्थित विद्यार्थियों का एलुमनी टॉक के शुभ अवसर पर हृदय से स्वागत किया एवं छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्री अर्पित चढ्डा, वाईस चेयरमैन, आई0 टी0 एस-दी एजूकेशन ग्रुप ने कहा कि हमारा महाविद्यालय केवल शिक्षा का केन्द्र ही नहीं, बल्कि सपनों को साकार करने की एक प्रेरणादायक यात्रा हैं। हमारे सभी पूर्व छात्रों की उपलब्धियां हमारे संस्थान की असली पहचान और सबसे कीमती पूंजी हैं। आइए, मिलकर ज्ञान, अनुभव और मूल्यों की इस विरासत को आगे बढ़ाएं और नई पीढ़ी को सफलता के शिखर तक पहुंचाने का संकल्प लें।

कार्यक्रम में आगे संस्थान के निदेशक डाॅ0 एस0 सदीश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना सफलता की पहली सीढ़ी है। उन्होंने छात्रों को अपने करियर उद्देश्यों को पहचानने, निरंतर मेहनत करने तथा बदलती तकनीकी दुनिया व आधुनिक तकनीक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व आधुनिक उपकरणों के साथ स्वयं को अद्यतन रखने की सलाह दी।

कार्यक्रम के अन्त में मिस0 निधि शर्मा ने कॅालिज प्रबंधन, अतिथि गण, कार्यक्रम आयोजन - संचालन सहित अध्यापकों एवं छात्रों का धन्यवाद किया।

इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गण डाॅ0 सागरिका माझी, मिस0 साक्षी चौहान व मि0 मनीष कुमार ने किया।

Comments