आई.टी.एस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गाजियाबाद की एक CSR पहल के तौर पर - परिवर्तन क्लब ने 26 जनवरी, 2026 को गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में ज़रूरतमंद बच्चों के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया
आई.टी.एस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गाजियाबाद की एक CSR पहल के तौर पर - परिवर्तन क्लब ने 26 जनवरी, 2026 को गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में ज़रूरतमंद बच्चों के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया
इस अवसर पर PGDM (2025-27 बैच) के छात्रों अजितेश, अभय, वंश, प्रज्ञा, एकता, प्रियांशु और अभिषेक ने बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया
Ghaziabad :-छात्रों ने बच्चों को अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया ताकि बच्चे उनसे परिचित हो सकें। उन्होंने बच्चों के लिए कुछ मेमोरी गेम्स भी करवाए। इसके बाद भारतीय नागरिकों के मूलभूत अधिकारों के विषय में बताया गया |
इस दौरान बच्चों के लिए एक कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें इच्छुक बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने देशभक्ति के गानों पर डांस किया और देशभक्ति कविताएँ सुनाईं। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को इनाम दिए गए।
गणतंत्र दिवस उत्सव के आखिर में बच्चों को मोती-चूर के लड्डू और नमकीन मट्ठी बाँटे गए ।
आई. टी. एस. - द एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ आर.पी. चड्ढा तथा उपाध्यक्ष श्री अर्पित चड्ढा ने छात्रों द्वारा ज़रूरतमंद बच्चों के लिए किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |
इस अवसर पर आई. टी. एस. स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के निर्देशक डॉ अजय कुमार ने भी छात्रों के प्रयासों को सराहनीय कार्य बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |
छात्रों के साथ फैकल्टी कोऑर्डिनेटर प्रो. आशुतोष शर्मा भी उपस्थित रहे और उन्होंने उनका मार्गदर्शन किया।
Comments
Post a Comment