सरवंश दानी गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रताप विहार में नगर कीर्तन निकला

गुरुद्वारा दशमेश दरबार से निकले कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया
गाजियाबाद। गुरुद्वारा दशमेश दरबार प्रताप विहार द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में शनिवार को महान नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर

कीर्तन का श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। विधायक संजीव शर्मा ने गुरूद्वारे में मत्था टेककर व निशान साहिच दिखाकर नगर कीर्तन को रवाना किया। उन्हानेन कहा कि गुरू गोविंद सिंह ने हिंदू धर्म व देश की रक्षा के लिए

अपना पूरा परिवार कुर्बान कर दिया। गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन गुरुद्वारा दशमेश दरबार से प्रात 10 बजे प्रारंभ हुआ। नगर कीर्तन सम्राट चौक, बाना चौक, मेडिकल चौक होते हुए गुरुद्वारा

साहिच पर ही समाप्त हुआ। गुरुद्वारा के मुख्य संरक्षक सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी व अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह, सरदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। वभिन्न गुरुद्वारों से आई हुई संगत



कीर्तन करते हुए शामिल हुई। गतका पार्टी के करतब देखकर सभी हैरान रह गए। पंजाब का बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर प्रसद का वितरण किा। नगर कीर्तन व संगत का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा

स्वागत किया गया। नगर कीर्तन से पूरा प्रताप विहार मुरूमय हो गया। नगर कीर्तन के दौरान एसपी सिंह, सिख नेता गगन सिंह अरोड़ा ,सरबजोत नैय्यर ,सोनू बग्गा, चेतन शर्मा, लेखराज माहौर, अजय चौपडा, अमन सिंह, हेमराज माहौर आदि सैकडों लोग मौजूद रहे।

Comments