बसंत पंचमी एवं सुभाष चन्द्र बोस जयंती कार्यक्रम
Ghaziabad :- सरस्वती शिशु मन्दिर/विद्या मंदिर में साहिबाबाद में सामूहिक रूप से बसन्त पंचमी,सुभाष चन्द्र बोस जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से किया गया इसके पश्चात हवन किया गया। माँ सरस्वती के जन्मदिवस पर शिशु मंदिर के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मीडिया प्रभारी सरोज श्रीवास्तव जी ने बताया कि विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री विनय कुमार जी ने बसंत पंचमी तथा वीर हकीकत राय के विषय में बच्चों को जानकारी दी । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल सिंघल जी ने विद्या धन को सर्वश्रेष्ठ धन बताया और बच्चों को इसे हर हाल में अर्जित करने की प्रेरणा दी तथा आये हुये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया| इस अवसर पर शिक्षकगण तथा सभी छात्र-छात्राएं एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति व प्रबंध समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारी गण व दोनों विद्यालय के सदस्यगण उपस्थित रहे।