दीदी की रसोई ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस- रितु सिन्हा
नोएडा, 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस का उत्सव दीदी की रसोई ट्रस्ट टीम ने ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में शिव नगरी सेक्टर- 17 नोएडा पर धूमधाम के साथ मनाया।
ट्रस्ट की ओर से रितु सिन्हा, गंगेश्वर दत्त शर्मा ने 77 वें गणतंत्र दिवस की सभी क्षेत्रवासियों को सपरिवार बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर ट्रस्ट की पदाधिकारी सविता देवी, गुड़िया देवी, शीला पांडे, गंगेश्वर दत्त शर्मा, रितु सिन्हा आदि ने आपसी भाईचारा व देश की एकता अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
Comments
Post a Comment