घनश्याम मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में गणतन्त्र दिवस को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Ghaziabad :-नगर के साहिबाबाद गिरधर एनक्लेव स्थित घनश्याम मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में  गणतन्त्र दिवस को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान यतीश जी , श्रीमान कालीचरण जी , श्री मान रामचंद्र शर्मा जी , श्रीमान उपेंद्र राणा जी एवं विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान सचिन सक्सेना जी एवम प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विशेष रूप से मोबाइल फ़ोन के विषय पर कक्षा 5 और 7 के द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में प्रणव , अनुश्री , साक्षी , सोनाक्षी , विकास, शिल्पी , वेद , विनायक , अदिति , अर्णव , आदर्श , राखी, की प्रतिभा को दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने save Earth पर बहुत सुंदर नाटक प्रस्तुत किया । जिसमे भारत माता बनी शैलजा कुमारी की प्रस्तुति सराहनीय थी । 
प्रधानाचार्या जी ने अपने संबोधन में बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि ने भी विद्यालय के शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, निशि मैम , सर्वेश मैम, सीमा मैम , ज्योति मैम, भावना मैम, सरिता मैम, सभी भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।