गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

 गणतंत्र दिवस कार्यक्रम 

Ghaziabad :- सरस्वती शिशु एवं विद्या मन्दिर, साहिबाबाद में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। 77 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि रिटायर विंग कमांडर दिव्या जैन रावत जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत छात्रों ने माँ सरस्वती की वंदना, अराधना कर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत सभी का मन मोह लिया एवं कक्षा चतुर्थ की छात्रा अवनी कसाना ने गणतंत्र दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया, इस कार्यक्रम की लोगो ने खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिव्या जैन रावत जी ने संविधान के अन्दर के नियमों का पालन करना ही धर्म हैं तथा सभी छात्रों को देश का भविष्य बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल सिंघल जी ने शिशुओं को आशीर्वाद दिया कि हम सभी को देश के लिए तन, मन, धन समर्पित करने के लिए तैयार रहना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को प्रसाद वितरण किया गया | इस अवसर पर शिशु मन्दिर तथा विद्या मन्दिर के प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी गण तथा नगर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।