आई.टी.एस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गाजियाबाद में "मिशन शक्ति" के तहत पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण सत्र का समापन
आई.टी.एस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गाजियाबाद में "मिशन शक्ति" के तहत पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण सत्र का समापन
Ghaziabad :- आई.टी.एस. स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, मोहन नगर, गाज़ियाबाद में 20 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक गाज़ियाबाद पुलिस कर्मियों के लिए "मिशन शक्ति" के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया जिसमें 200(दो सौ) पुलिस कर्मियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
आज दि 23 जनवरी 2026 को संस्थान के चाणक्य ऑडिटोरियम लॉबी में पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित चार दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर आई टी एस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर पी चड्ढा जी ने अपने संदेश में इस प्रकार के कार्य क्रम के आयोजन हेतु अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी।आई टी एस -द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने अपने संदेश में सभी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति निष्ठा और आदर का भाव प्रदर्शित करते हुए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की साथ ही देश में पुलिस कर्मियों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।
पारंपरिक दीप प्रज्वलन के पश्चात सर्व प्रथम आई टी एस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट गाजियाबाद के निदेशक डॉ अजय कुमार ने पुलिस कमिश्नर,गाजियाबाद श्री जे रविन्द्र गौर एवं एडिशनल पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद श्री केशव कुमार चौधरी के सहयोग एवं सान्निध्य की सराहना की। डॉ अजय कुमार ने अपने भाषण में पुलिस कर्मियों के कार्य क्षमता और समर्पण का जिक्र किया। उनका संबोधन काफी प्रेरणादायक और भावनात्मक था। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर का कवच है जो नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करती हैं और किसी भी परिस्थिति में सदैव अपनी ड्यूटी पर तत्पर रहती है। कठिन परिस्थितियों में कार्य करने से उन्हें मानसिक और शारीरिक थकान का सामना करना पड़ता है अतएव ऐसे में एक प्रभावी संवाद कौशल, सार्वजनिक व्यवहार और मनोवैज्ञानिक सशक्तता की आवश्यकता है और ऐसे में यह चार दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम काफी प्रभावी और सराहनीय सिद्ध हो सकता है। इस अवसर पर आई टी एस गाजियाबाद के निदेशक डॉ सुनील कुमार पाण्डे और सत्र संचालिका प्रो. याचना मल्होत्रा एवं प्रो शिल्पी राणा उपस्थित थे।राष्ट्रीय गान के साथ कार्य क्रम की समाप्ति की गई। सभी प्रतिभागी काफी उत्साहित थे।
Comments
Post a Comment