न्यू एम्बिशन पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव सम्पन्न, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
बिलासपुर। दीनदयाल कॉलोनी, मंगला स्थित न्यू एम्बिशन पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने नृत्य, नाटक एवं गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पार्षद रमेश पटेल, पूर्व पार्षद श्याम पटेल एवं जीत सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। सोशल मीडिया पर आधारित ड्रामा के माध्यम से बच्चों ने बताया कि किस प्रकार इसका हमारी निजी जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और यह हमें अपनों से दूर कर मानसिक तनाव, चिंता और अकेलेपन को बढ़ावा दे रहा है। यह प्रभावशाली प्रस्तुति जतिन हार्सिका, सिद्धी, दिशू, वैभव और कुनाल द्वारा दी गई।
नर्सरी के बच्चों ने मधुर गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इनमें मानवी, तन्मय, दृष्टि, सौम्या सहित अन्य बच्चे शामिल रहे। वहीं झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और नारी शक्ति को दर्शाता नाटक सिद्धी शर्मा, सुभरत एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
केजी-2 के बच्चों ने “हम तो ऐसे हैं भैया” गीत पर नृत्य कर बचपन की मासूमियत और निश्चिंत जीवन को दर्शाया। इस प्रस्तुति में प्रियांशी, प्रगा, लोकिता, खुशी, तानिया, निहारिका और आज्ञा शामिल रहीं।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की संस्कृति को भी दर्शाया गया। कक्षा दूसरी के बच्चों द्वारा पंजाबी डांस प्रस्तुत किया गया, जिसमें साक्षी, मानस, मुस्कान, राजवीर, सुहानी, अंशिका, पुष्कल और हर्ष शामिल थे। वहीं तमिल डांस की प्रस्तुति हर्ष कुमार, रागिनी, सेजल, मानस, पुष्कल, देवांशी, नौरिन, शिवांश, स्वाती और उमंग ने दी।
कॉमेडी ड्रामा ‘हेरा-फेरी’ को लवी, खिलेश, सुभरत, आयुष, ऋषभ एवं उनके साथियों ने प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब हंसाया। इसके अलावा कक्षा आठवीं के छात्रों द्वारा दोस्ती की अहमियत और आवश्यकता को दर्शाता नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रिंस, शौर्य, नीता, संगीता, स्वेता सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर स्कूल संचालक सुनील उपाध्याय सहित डेविड साहू, पंकज तिवारी, वर्षा उपाध्याय, संजना प्रधान, ममता चौधरी, राजेश्वरी कल्यानी, नेहा सिंह, पिंकी मिश्रा, श्रेया श्रीवास्तव, प्रज्ञा तिवारी, कल्पना ठाकुर, पूजा देवांगन, प्रतिभा चंद्रकांता, किशोरी गुप्ता, स्मिता दिनकर, सुनीति कश्यप एवं संगीता साहू उपस्थित रहीं।