आई.टी.एस., मोहन नगर, गाजियाबाद में राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘विवेकानंद टॉक्स’ का आयोजन
Ghaziabad :- इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (आई.टी.एस.), मोहन नगर, गाजियाबाद में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर “विवेकानंद टॉक्स: यूथ लीडरशिप स्पीकर फोरम” का भव्य आयोजन दिनांक 12 जनवरी 2026 में किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न महाविद्यालयों से आए अनेक प्रतिभागियों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं दर्शन से जुड़े चयनित विषयों पर अपने प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को डॉ. सुनील कुमार पांडेय, निदेशक (स्नातकोत्तर कार्यक्रम), आई.टी.एस., मोहन नगर, गाजियाबाद ने संबोधित किया तथा युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुश्री कृष्वी (बीबीए, इनमैनटेक कॉलेज, गाजियाबाद) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सुश्री खुशबू वर्मा (बीबीए, आई.टी.एस., मोहन नगर, गाजियाबाद) तथा तृतीय स्थान सुश्री निधि गोस्वामी (एमसीए, आई.टी.एस., मोहन नगर, गाजियाबाद) को मिला। सांत्वना पुरस्कार सुश्री मोनिका कुमारी (वीएमएलजी कॉलेज, गाजियाबाद) एवं सुश्री जुलीवे पाठक (मॉडर्न कॉलेज, गाजियाबाद) को प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। आयोजन के संयोजकगण का सफल संचालन, डॉ. संजीव टंडन, प्रोफेसर (मैनेजमेंट प्रोग्राम) एवं प्रो. सौरभ सक्सेना (एमसीए प्रोग्राम) द्वारा किया गया तथा सफल समापन पर धन्यवाद किया गया।
Comments
Post a Comment