माकपा व सीटू कार्यकर्ताओं ने सेक्टर- 8, नोएडा पर मनाया गणतंत्र दिवस का पर्व - गंगेश्वर दत्त शर्मा

माकपा व सीटू कार्यकर्ताओं ने सेक्टर- 8, नोएडा पर मनाया गणतंत्र दिवस का पर्व - गंगेश्वर दत्त शर्मा

 नोएडा, 77 वें गणतंत्र दिवस का पर्व सीपीआई (एम) व सीटू कार्यकर्ताओं ने सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सीटू जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव द्वारा झंडारोहण व राष्ट्रीय गान के साथ हुई।
 इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गंगेश्वर दत्त शर्मा ने गणतंत्र दिवस के महत्व को रेखांकित किया। और उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान में दिए गए संवैधानिक लोकतांत्रिक व मजदूर वर्ग के अधिकारों पर हमला करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ जन संघर्षों को तेज करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने मजदूर विरोधी लेबर कोडों को निरस्त करवाने सहित कई मांगों को लेकर 12 फरवरी 2026 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को जनपद में सफल बनाने की अपील किया।
 कार्यक्रम को सीपीएम दिल्ली राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड राजीव कुंवर, माकपा जिला सचिव कामरेड रामसागर, सीटू जिला महासचिव रामस्वारथ, सीटू नेता धर्मेन्द्र गौतम, अरुण कुमार पटेल, सीपीएम नेता डॉ रुपेश वर्मा, नरेंद्र पांडे, चन्दा बैगम, भरत डेंजर, भीखू प्रसाद, पारस गुप्ता ने आजादी की जंग में हुए शहीदों को याद कर शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित किए
 वक्ताओं ने सीटू, सीपीआई(एम) की ओर से देशवासियों एवं जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं व्यक्त किया।