77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ग्रीन क्लीन वेलफेयर एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा ने किया वरिष्ठों का सम्मान तथा जरूरतमंद 50 महिलाओं को बाँटें गए सिलाई मशीन ।
77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ग्रीन क्लीन वेलफेयर एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा ने किया वरिष्ठों का सम्मान तथा जरूरतमंद 50 महिलाओं को बाँटें गए सिलाई मशीन
Ghaziabad :- आज 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्रीन क्लीन वेलफेयर एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत), गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद मेजर मोहित शर्मा की माता श्रीमती सुशीला शर्मा जी एवं पिता श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा जी द्वारा झंडोतोलन एवं राष्ट्रगान से की गई, इसके पश्चात देशभक्ति आधारित अंतराष्ट्रीय कवि श्री आर पी शर्मा जी, कवयित्री अर्चना मेहरा मेहता जी, श्री डी के शर्मा जी, एवं दुर्गेश अवस्थी जी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष पवन कौशिक ने बताया की अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जनहित के दृष्टिगत कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिको को आदर्श व्यक्ति सम्मान 2026 दिया गया तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के दिशा अंतर्गत 50 सिलाई मशीन वितरण किया गया।
ग्रीन क्लीन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा यह आयोजन संविधान, लोकतंत्र एवं राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
इस आयोजन में मुख्य रूप से अशोक शर्मा, निर्मल शर्मा, देवेंद्र दत्त शर्मा, जी एस सिद्धू, सुभाष चंद शर्मा, राकेश कौशिक, रमेश कौशिक, मोहित कौशिक, दीपक कौशिक, प्रेम प्रकाश सिंह, शिव कुमार शर्मा, अरविंद अरोरा, अभिमन्यु सिंह, ज्ञान सिंह, अनिल गुप्ता, डॉ पूनम सिंह, आईएएस डीपी मिश्र, अरविंद अरोरा, मदन राय, राम निवास शर्मा, राम बाबू शर्मा, सुंदर बजाज, जे एल शाह, अनूप मिश्रा समेत सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।