आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज में प्रोस्थोडॉन्टिस्ट दिवस मनाया गया
Ghaziabad :- आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज, मुरादनगर, गाजियाबाद के प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग ने दिनांक 22 जनवरी, 2026 प्रोस्थोडॉन्टिस्ट दिवस मनाया। इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी द्वारा समाज में प्रोस्थोडोंटिक्स की विशेषताओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिये हर साल 22 जनवरी को प्रोस्थोडोंटिक्स दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के बी0डी0एस0 एवं एम0डी0एस0 के विद्यार्थियों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी जिसमे बेस्ट ऑफ डेन्टल मटेरियल्स, डिजिटल बनाम पारंपरिक दंत चिकित्सा प्रगति या निर्भता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, डिजिटलीकरण दंत चिकित्सा के भविष्य को आकार देता हुआ विषय पर ई-पोस्टर प्रतियोगिताएं शामिल थी। साथ ही प्रतिभागियों ने डिजिटल वर्कफ्लो, कैड-कैम तकनीक, 3डी प्रिंटिंग, इंट्राऑरल स्कैनिंग एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता ए0आई0 जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए गये।
इसके अतिरिक्त संस्थान की डेन्टल ओ0पी0डी0 में नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया, जिसमें समाज में प्रोस्थोडॉन्टिस्ट की भूमिका तथा प्रोस्थोडॉन्टिक्स के अंतर्गत आने वाले उपचारों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। जिसमें संस्थान के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ0 देवी चरण शेट्टी के साथ-साथ सभी दंत विभागों के एच0ओ0डी0 एवं दंत चिकित्सक भी उपस्थित रहें।
अंत में इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों ने आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।