आई0टी0एस डेंटल कॉलेज में एस्थेटिक डेंटिस्ट्री पर दूसरे कॉम्प्रेहेन्सिव कोर्स के दूसरे मॉड्यूल का आयोजन किया गया**दिनांक 19 एवं 20 जनवरी, 2026

आई0टी0एस डेंटल कॉलेज में एस्थेटिक डेंटिस्ट्री पर दूसरे कॉम्प्रेहेन्सिव कोर्स के दूसरे मॉड्यूल का आयोजन किया गया*
*दिनांक 19 एवं 20 जनवरी, 2026

Ghaziabad :- आई0टी0एस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभाग द्वारा दिनांक 19 एवं 20 जनवरी, 2026 को एस्थेटिक डेंटिस्ट्री पर दूसरे कॉम्प्रेहेन्सिव कोर्स के दूसरे मॉड्यूल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें संस्थान के दंत चिकित्सक, एम0डी0एस एवं बी0डी0एस के विद्यार्थी शामिल थे। यह कोर्स एस्थेटिक डेंटिस्ट्री एसोसिएशन ऑफ इंडिया और शोफू इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया था।
यह कार्यक्रम आई0टी0एस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा के सहयोग से आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एस्थेटिक डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदान करना है।
इस पाठ्यक्रम के गेस्ट स्पीकर डॉ मोहन कुमार आर एस, प्रोफेसर, प्रियदर्शिनी डेंटल कॉलेज, चेन्नई, सचिव एस्थेटिक्स डेंटिस्ट्री एसोसिएशन ऑफ इंडिया, आईएसीडीई के मानद महासचिव और डॉ शिशिर सिंह, एडिटर एंड चीफ, जनरल ऑफ कंज़र्वेटिव डेंटिस्ट्री, डीन प्रोफेसर और एच0ओ0डी0, कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभाग, टेरना डेंटल कॉलेज, नवी मुंबई थे, जिनके पास एस्थेटिक्स डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में व्यापक ज्ञान है और वह नियमित रूप से इस तरह के पाठ्यक्रम संचालित कर रहें है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं द्वारा प्रतिभागियों को एस्थेटिक डेंटिस्ट्री के सिद्धांतों और प्रथाओं में प्रशिक्षित करने के लिए तैयार किया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को बायोमेटिक सिद्धांतों, इनले, ओनले और फोटोग्राफी पर व्याख्यान तथा डेमोन्ट्रेषन और हैंड्स-ऑन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न व्याख्यान, इंटरैक्टिव सत्र, प्रदर्शन और व्यावहारिक अभ्यास के संयोजन के माध्यम से गहन ज्ञान और व्यावहारिक कौशल प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों व्याख्यान प्रस्तुत किये गये जिसमें मुख्य रूप से बायोमीमेटिक सिद्धांत, अप्रत्यक्ष समग्र, अप्रत्यक्ष बहाली का सीमेंटेशन और फोटोग्राफी शामिल थे।

पाठ्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों के कौशल और ज्ञान को उन्नत करना तथा उन्हें एस्थेटिक डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए विशेषज्ञों के साथ सशक्त बनाना था। समापन समारोह में संस्थान के निदेशक-प्रधानाचार्य, डॉ0 देवी चरण शेट्टी द्वारा वक्ताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

दोनों वक्ताओं ने बी0डी0एस0 एवं एम0डी0एस के विद्यार्थियों और अन्य दंत चिकित्सकों के लिये इस तरह के ज्ञानवर्धक मंच के आयोजन के लिये संस्थान को धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ एस्थेटिक डेंटिस्ट्री उपचार के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आई0टी0एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।