आई0टी0एस डेंटल कॉलेज में बेसिक लाईफ सपोर्ट पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजनदिनांक 17 एवं 19 जनवरी, 2026

आई0टी0एस डेंटल कॉलेज में बेसिक लाईफ सपोर्ट पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजनदिनांक 17 एवं 19 जनवरी, 2026
Ghaziabad :- आई0टी0एस डेंटल कॉलेज, मुरादनगर द्वारा मैक्स हेल्थकेयर, नई दिल्ली के सहयोग से दिनांक 17 एवं 19 जनवरी, 2026 को अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन सर्टिफाइड बेसिक लाईफ सपोर्ट (बी0एल0एस0) कोर्स का सफल आयोजन किया गया। संजीवनी क्रिया एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों का प्रशिक्षण सभी एम0डी0एस, और मेडिकल छात्रों के लिए अनिवार्य है। 

संस्थान ने छात्रों एवं दंत चिकित्सकों को उत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु इस कार्यक्रम का संचालन मैक्स हेल्थकेयर, नई दिल्ली की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया, जिसमें संस्थान के 44 के अधिक एम0डी0एस विद्यार्थियों एवं दंत चिकित्सकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य दंत चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों को बेसिक लाईफ सपोर्ट, कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटैशन (सी0पी0आर0), ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर के उपयोग तथा दम घुटने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक एवं गहन प्रशिक्षण प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी को व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें सभी ने सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होकर प्रमाण-पत्र प्राप्त किये।
इस हृदय संबंधी आपात स्थितियों एवं अन्य चिकित्सा परिस्थितियों में रोगियों के जीवन की रक्षा करने तथा आकस्मिक मृत्यु की संभावनाओं को कम करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।  

कार्यक्रम के समापन अवसर पर आई0टी0एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा तथा संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ देवी चरण शेट्टी द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिये गये तथा सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और उन्हें अपने नियमित दंत चिकित्सा अभ्यास में बेसिक लाईफ सर्पोट प्रशिक्षण को अपनाने की सलाह दी, ताकि रोगियों एवं समाज को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।