आई.टी.एस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के लिए प्रबंध विकास कार्यक्रम का अभिनंदन समारोह

आई.टी.एस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के लिए प्रबंध विकास कार्यक्रम का अभिनंदन समारोह

Ghaziabad :- आई.टी.एस. स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, मोहन नगर, गाज़ियाबाद में 5 नवम्बर 2025 से 21 नवंबर 2025 के मध्य गाज़ियाबाद ट्रैफिक पुलिस एवं अधिकारियों के लिए प्रबंधन विकास सत्रों का आयोजन किया गया।
 इसके अंतर्गत “व्यवहारिक दृढ़ता और सार्वजनिक संवाद को सशक्त बनाना” विषय पर 11(ग्यारह) प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। कुल 570 (पांच सौ सत्तर) पुलिस कर्मियों ने उत्साह और तन्मयता पूर्वक भाग लिया। 
सम्पूर्ण प्रशिक्षण सत्र की समाप्ति के अवसर पर दि 17 दिसंबर 2025 को संस्थान के चाणक्य ऑडिटोरियम में सभी प्रतिभागियों एवं पुलिस अधिकारियो के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे तथा आई टी एस -द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा सभी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति निष्ठा और आदर का भाव प्रदर्शित करते हुए अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर उन्हें सम्मानित करेंगे।
इस अवसर पर पारंपरिपिक दीप प्रज्वलन के पश्चात सर्व प्रथम श्री अर्पित चड्ढा जी द्वारा पुलिस कमिश्नर,गाजियाबाद श्री जे रविन्द्र गौर, श्री आलोक प्रियदर्शी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर(एलओ एवं ट्रैफिक), गाजियाबाद, श्री त्रिगुण बिशन, डीसीपी, ट्रैफिक, गाजियाबाद को सम्मानित करेंगे और स्वागत भाषण प्रस्तुत करेंगे। आई टी एस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट , गाजियाबाद के निदेशक डॉ अजय कुमार समस्त ट्रेनिंग प्रोग्राम से संबंधित विवरण प्रस्तुत करेंगे। श्री जे रविन्द्र गौर, पुलिस कमिश्नर द्वारा पुलिस कर्मियों और प्रतिभागियों का संबोधन होगा और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। राष्ट्रीय गान के साथ कार्य क्रम की समाप्ति की जाएगी।
सत्र की संचालिका प्रोफेसर याचना मल्होत्रा और प्रोफेसर शिल्पी राणा ने व्यवहार विज्ञान और संचार प्रशिक्षण से संबंधित सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान प्रतिभागियों के बीच सफलता पूर्वक साझा किया। सभी प्रतिभागी काफी उत्साहित थे।