आशा दीप ने मुक्ति दाता यीशु मसीह का धुम-धाम से मनाया जन्मदिन

आशा दीप ने मुक्ति दाता यीशु मसीह का धुम-धाम से मनाया जन्मदिन

Ghaziabad :- आशा दीप फाउंडेशन एक गैर सरकारी स्वयसेवी Pan India संस्था है जो लगभग पिछले 40 वर्षों से बच्चों महिलाओं व युवाओं को सशक्त बनाने व उनके उत्थान हेतु कार्य कर रही है । आशा दीप फाउंडेशन पिछले 40 वर्षो से जो Education, Health, livelihood, Children in Need of care and protection क्षेत्र पर कार्य करती आ रही है।

आशा दीप फाउंडेशन जो भारत के राजधानी दिल्ली एन 0 सी0 आर0 मुंबई चेन्नई तथा देश के अलग अलग भागो में कार्यरत हैं जो समाज से उपेक्षित अवहेलित शिक्षा से वंचित लोगों के उत्थान हेतु निरंतर कार्य करते हुए उन्हें स्वावलंबी बनाकर समाज के मुख्य द्वार से जोड़ती है। अब तक संस्था 5लाख से ज्यादा लोगो के साथ जुड़ कर काम कर रही है।आशा दीप फाऊंडेशन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी यीशु मसीह के जन्म दिन का आयोजन किया है ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे फादर जोश, फादर सुसाइ सबेस्टियन, रवि भाटी जी निगम पार्षद शालीमार गार्डन, सरदार सिंह भाटी, बिंदु जी,विनय चौधरी जी, कालीचरण जी पार्षद, चौकी इंचार्ज शहीद नगर, तथा अलग-अलग क्षेत्रों से आए अन्य अतिथियों विचारकों तथा शिक्षाविदों ने भी उपस्थित होकर आज के कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संस्था के निदेशक Mr. H.K.Chetty तथा संस्था की कार्यकारिणी अधीक्षिका जी ने सभी गणमान्य वह अतिथियों का जोरदार क्रिसमस tree देकर सम्मानित किया। संस्था के director H.k chetty जी ने बताया की क्रिसमस यीशु मसीह के जन्म का जश्न मनाना है, जो प्रेम, आशा, शांति, दया और क्षमा का प्रतीक है, और यह हमें अपने प्रियजनों के साथ जुड़ने, कृतज्ञ होने और जरूरतमंदों के साथ खुशियाँ साझा करने का अवसर देता है, जो परमेश्वर के हम सभी के लिए दिए गए महान उपहार (यीशु) की याद दिलाता है. सर्वोच्च परमेश्वर की महिमा हो, तथा पृथ्वी पर उसके लोगों को शांति मिले। उनका आशीर्वाद आज और सदैव आपके साथ रहे। इस क्रिसमस पर, यीशु का प्रकाश आपके जीवन में चमकता रहे, तथा आपके घर को प्रेम, आनंद और शांति से भर दे। आपको और आपके परिवार को विश्वास, आशा और हमारे प्रभु के आनंद से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं।

इस अवसर पर बच्चों ने बहुत ही खूबसूरत नृत्य, कवाली, जन्म से जुड़ी नाटक प्रस्तुत किया सभी लोग बहुत खुश थे सभी अभिभावक और अतिथि बहुत खुश थे सभी ने संस्था के कामो की सराहना की और खुब आशीर्वाद दिया

सांता क्लॉज़ के आगमन पर विद्यालय प्रांगड खुशी से झूम उठा सभी ने खूब मस्ती की तथा आखिरी मे ग्रुप फोटो हुआ।

Marry Christmas and Happy New Year