चुप्पी तोड़; हल्ला बोल कार्यक्रम के अंतर्गत वीर बाल दिवस का आयोजन हुआ

बाल मित्र केंद्र साहिबाबाद थाना पर वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Ghaziabad :- समाधान अभियान और इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड कंपनी के संयुक्त तत्वाधान से “चुप्पी तोड़; हल्ला बोल" परियोजना के अंतर्गत 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के अवसर पर बाल मित्र केंद्र साहिबाबाद थाने में बालकों के लिए एकप्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें घनश्याम मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल, राजेंद्र नगर, के बालकों को वीर शहीदों से संबंधित प्रश्न पूछे गए और अमर शहीदों के द्वारा किए गए महान कार्य को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री जी पी भद्रदास, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, गाज़ियाबाद मुख्य अतिथि, थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर श्री योगेन्द्र सिंह, और उनकी मिशन शक्ति सहयोगी टीम थाना साहिबाबाद विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे और उन्होंने बालकों को संबोधित करते हुए सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कहा तथा साइबर क्राइम से स्वयं को सुरक्षित रखने के कुछ महत्वपूर्ण नियमों से अवगत कराया और बताया कि यदि कोई अप्रिय घटना का अंदेशा होता है तो तुरंत सूचित करे। समाधान अभियान संस्था की संस्थापक श्री मति अर्चना अग्निहोत्री ने बच्चों को बाल यौन शोषण से बचाव ,पोक्सो एक्ट 2012 की जानकारी दी । तथा वीर बाल दिवस के महत्त्व को भी समझाया।कार्यक्रम में संस्था की मैनेजर श्रीमती दीपा रानी, डॉ उत्कर्ष जय अग्निहोत्री, दिव्यांशु जायसवाल, और वहाँ पर उपस्थित सभी लोगों को जानकारी बहुत महत्वपूर्ण लगी ।सभी को कार्यक्रम पसंद आया और उन्होंने संस्था के द्वारा किया जा रहे कार्यों की सराहना की ।