आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज में दो दिवसीय डिजिटल डेंटिस्ट्री कार्यशाला का आयोजन
Ghaziabad :- आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद द्वारा दिनांक 17 एवं 18 दिसंबर, 2025 को ‘‘डिजिटल डेन्टिस्ट्री‘‘ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में संस्थान के एम.डी.एस. विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी दंत विभागों के एच.ओ.डी एवं दंत चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
यह कार्यशाला आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित की गयी।
कार्यशाला का संचालन सविता डेन्टल कॉलेज, चेन्नई से पधारे प्रतिष्ठित विशेषज्ञों डॉ0 नबील अहमद एवं डॉ0 खुशाली के0 शाह द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान दंत चिकित्सा की विभिन्न शाखाओं में डिजिटल वर्कफ़्लो पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रमुख विषयों में डिजिटल इम्प्लांट प्लानिंग, इम्प्लांट हेतु सर्जिकल गाइड्स, सिंगल क्राउन एवं ब्रिज, डिजिटल स्माइल डिज़ाइल आदि शामिल थे।
विशेषज्ञों ने कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन किया तथा प्रत्येक विभाग के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक उन्नत बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए। कार्यशाला के दौरान नवीनतम डिजिटल सॉफ्टवेयर पर गहन चर्चा की गई तथा लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी आयोजित किये गये। इसके साथ ही दंत चिकित्सकों एवं एम0डी0एस0 विद्यार्थियों को डिजिटल सॉफ्टवेयर के उपयोग हेतु व्यावहारिक हैंड्स ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया।
कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को डिजिटल डेंटिस्ट्री से जुड़ी नवीनतम प्रक्रियाओं एवं तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम से सभी दंत चिकित्सकों एवं एम0डी0एस0 विद्यार्थियों ने डिजिटल डेंटिस्ट्री के क्षेत्र में महत्वपूर्ण ज्ञान एवं कौशल अर्जित किए, जो भविष्य में संस्थान में रोगियों की देखभाल को और अधिक आधुनिक, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने इस ज्ञानवर्धक मंच के आयोजन हेतु आई0टी0एस0 - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा के प्रति आभार व्यक्त किया।