झंडा रोहण कर सीटू कार्यकर्ताओं ने मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का लिया संकल्प- गंगेश्वर दत्त शर्मा
झंडा रोहण कर सीटू कार्यकर्ताओं ने मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का लिया संकल्प- गंगेश्वर दत्त शर्मा
गौतम बुध नगर, 31 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक विशाखापट्टनम में होने जा रहे सीटू के राष्ट्रीय अधिवेशन के परिपेक्ष में एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए सीटू ने आज पूरे देश के अपने कार्यालयों, संस्थानों के गेटो व यूनियन कार्यालय पर झंडा रोहण करने के आह्वान के तहत सीटू जिला कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा पर सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष रामसागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में झंडा रोहण कर राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता और मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया।
इसी तरह भंगेल फेस टू नोएडा सीटू कार्यालय पर जिला महासचिव रामस्वारथ के नेतृत्व में झंडा रोहण किया गया तथा अनमोल इंडस्ट्री उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा पर सीटू जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राघव के नेतृत्व में झंडारोहण किया गया अंबुजा सीमेंट कंपनी दादरी पर सीटू सह सचिव पारस रजक के नेतृत्व में झंडा रोहण किया तथा इसी तरह अन्य कई स्थानों पर झंडा रोहण कार्यक्रम किए गए।
Comments
Post a Comment