सीटू ने कामरेड लता सिंह की याद में गुर्जर भवन ग्रेटर नोएडा पर किया सभा का आयोजन- गंगेश्वर दत्त शर्मा

सीटू ने कामरेड लता सिंह की याद में गुर्जर भवन ग्रेटर नोएडा पर किया सभा का आयोजन- गंगेश्वर दत्त शर्मा
ग्रेटर नोएडा, गौतम बुध नगर, गाजियाबाद व दिल्ली एनसीआर के मजदूर वर्ग की सच्ची हितेषी और उनके हक अधिकारों और जुल्म शोषण उत्पीड़न के खिलाफ निर्भीक होकर आवाज बुलंद करने वाली सीटू की महिला नेत्री कामरेड लता सिंह की स्मृति में सीटू गौतम बुध नगर जिला कमेटी ने गुर्जर भवन परी चौक ग्रेटर नोएडा पर कामरेड लता सिंह यादगार सभा का आयोजन किया। 
सभा की अध्यक्षता सीटू जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राघव ने किया और संचालन सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने किया। सीटू गौतम बुध नगर की ओर से शोक प्रस्ताव रखते हुए कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि लता सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली थी और 1989 में फिनिक्स ओवरसीज सेक्टर- 4, नोएडा जूता कंपनी में मालिकान के उत्पीड़न के खिलाफ मजदूरों के एकजुट होने की प्रक्रिया में सीटू संगठन में शामिल हुई और निडर स्वभाव के चलते मजदूरों की नेता बनी उनके लड़ाकू स्वभाव को देखते हुए उन्हें जल्द ही सीटू गाजियाबाद कमेटी में चुना गया, जिला गौतम बुध नगर बनने के बाद उन्हें गौतम बुद्ध नगर कमेटी में उपाध्यक्ष के पद पर चुना गया और बाद में उन्हें सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी में चुना गया वे कामगार महिला समन्वय कमेटी दिल्ली एनसीआर की संयोजक भी रही। सीटू संगठन के विस्तार में उनका बड़ा योगदान रहा है तथा जनवादी महिला समिति, किसान सभा कच्ची कॉलोनियों व झुग्गी बस्तियों में संगठन बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई उनके नेतृत्व में जनपद में अनेकों बड़े-बड़े आंदोलन हुए उनका बीमारी के चलते 12 नवंबर 2025 को निधन हो गया उनके निधन से मजदूर- किसान, महिला आंदोलन को अपूर्णीय क्षती हुई है उनके संघर्षों की कहानी को मेहनतकशों तक पहुंचा कर शोषण के खिलाफ वर्ग संघर्ष को तीखा बनाकर मजदूर वर्ग की नेता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
यादगार सभा को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कॉमरेड पी कृष्णा प्रसाद, जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा, जिला संयोजक वीर सिंह नेताजी, वरिष्ठ सदस्य सेलक राम भाटी सीटू की राष्ट्रीय सचिव कामरेड ए. आर. सिंधु, दिल्ली राज्य महासचिव कामरेड पीवी अनियन, सीटू गौतम बुध नगर जिला महासचिव रामस्वारथ, सीपीआई(एम) दिल्ली एनसीआर राज्य सचिव कामरेड अनुराग सक्सेना, सचिव मंडल सदस्य कामरेड राजीव कुंवर व बृजेश कुमार सिंह, जिला सचिव राम सागर, जनवादी महिला समिति की नेता रेखा चौहान, एडवोकेट गजेंद्र सिंह खारी, एडवोकेट अरुण, पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन की अध्यक्ष नेता पूनम देवी, टीवीसी सदस्य दिलीप पासवान, टीयूसीआई नेता उदय चंद्र झा, सहित कई ट्रेड यूनियनों, किसान महिला संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनके मजदूर किसान महिला आंदोलन में उनकी अग्रणी भूमिका को रेखांकित करते हुए याद किया और सभा में 2 मिनट का मौन रखकर उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Comments