Ghaziabad :- सरस्वती शिशु मंदिर साहिबाबाद विद्यालय के प्रागंण में शिशु नगरी मेले का आयोजन किया गया | विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के प्रांतीय संगठन मंत्री श्रीमान प्रदीप गुप्ता जी एवं क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रभारी श्रीमान शिव कुमार शर्मा जी , शिशु शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक श्रीमान मदन पाल जी एवं भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक श्रीमान विशोक कुमार जी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया | इस कार्यक्रम में शिशु वाटिका की 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं (चित्रकला, वस्तु संग्रहालय, प्रदर्शनी, घर, तरणताल, विज्ञान प्रयोगशाला, चिड़िया घर, कलाशाला , क्रीडांगन , उद्यान , रंगमंच, कार्यशाला ) का प्रदर्शन शिशुओं द्वारा किया गया | इस मेले का प्रमुख उद्देश्य शिशुओं का सर्वांगीण विकास एवं चहुमुखी प्रतिभा को उभारना है | इस कार्यक्रम में कक्षा अरुण(नर्सरी) से पंचम तक के सभी भैया-बहनों की प्रतिभागिता रहीं | मिडिया प्रभारी सरोज श्रीवास्तव जी ने बताया की यह मेला शिशुओं का , शिशुओं के लिये, शिशुओं द्वारा तैयार किया गया | इस मेले में सनातन धर्म के सभी देवी-देवताओं, ऋषि मुनि, संत, महापुरुष आदि से सम्बंधित जानकारी दे गई तथा सभी प्राचीनतम एवं नवीनतम वस्तुओं का सग्रहं प्रदर्शित किया एवं जीविकोपार्जन वाले सभी व्यसायों को कार्यशाला के माध्यम से प्रदर्शित किया| इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान कैलाश राघव जी ने इन बच्चों की खूब प्रशंसा की | इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् , लायंस क्लब के सदस्य एवं सभी भैया- बहनों के अभिभावक उपस्थित रहें | अभिभावकों एवं दूर-दराज से आने वाले सभी लोगों की भीड़ इन छोटे-छोटे बच्चों के कार्यों को देखकर हर्षित हो रहे थे और उनका उत्साहवर्धन कर रही थीं | कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कक्षा पंचम के बहन अनवी सक्सेना एवं भैया प्रेमदीप जी किया | यह कार्यक्रम की संयोजिका शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती रेनू शर्मा जी रहीं | इस कार्यक्रम में विद्यालय की सभी आचार्यों ने अपनी-अपनी सहभागिता दी | विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल सिंघल जी ने सभी भैया-बहनों एवं आचार्यों को बधाई दी एवं आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया |
Comments
Post a Comment