गाजियाबाद संतोष डेंटल कॉलेज, द्वारा कांफ्रेंस के दौरान इन विषयों पर ऑर्थोडॉन्टिक्स एवं डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स चर्चा की गई
Ghaziabad :- संतोष डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा ऑर्थोडॉन्टिक उपचार की आवश्यकता, लाभ, भ्रांतियाँ एवं नवीनतम तकनीकों पर केंद्रित एक जागरूकता एवं शैक्षिक चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश प्रसारित करना था कि दाँतों का सीधा होना सिर्फ सुंदर मुस्कान के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मौखिक एवं कार्यात्मक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
"प्रेस कॉन्फ़्रेंस डॉ. निशांत गुप्ता (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष – ऑर्थोडॉन्टिक्स) द्वारा आयोजित की गई और डॉ. राजिव अहलूवालिया (सीनियर प्रोफेसर एवं डीन – छात्र कल्याण) की अध्यक्षता में संपन्न हुई।" कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित रहे
डॉ. मयंक गुप्ता (रीडर – ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग)
डॉ. टीना चुघ (रीडर – ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग)
मुख्य रूप से इन विश्व पर चर्चा की गई जैसे ऑर्थोडॉन्टिक उपचार का महत्व दाँतों का समंजन चबाने, बोलने, साफ-सफाई, टिश्यू हेल्थ एवं चेहरे के संतुलन में सुधार लाता है।
सिर्फ सौंदर्य नहीं — स्वास्थ्य से जुड़ा उपचार सही दंत समंजन पेरियोडॉन्टल समस्याओं, दाँत घिसने और TMJ समस्याओं के जोखिम को कम करता है।
मनौवैज्ञानिक लाभ सुदृढ़ मुस्कान आत्मविश्वास बढ़ाती है, सामाजिक व्यवहार पर सकारात्मक प्रभाव डालती है।
7 वर्ष की उम्र पर पहला चेक-अप प्रारंभिक मूल्यांकन आवश्यक — भविष्य की जटिलताओं को कम किया जा सकता है।
क्लियर एलाइनर थेरेपी विभाग द्वारा नवीन इन-हाउस / मॉडर्न एलाइनर सिस्टम उपलब्ध — बेहतर एस्थेटिक और सुविधा।
उपचार के दौरान मौखिक स्वच्छता परिणाम की सफलता ब्रशिंग, फ्लॉसिंग और नियमित विज़िट पर निर्भर।
सुलभ एवं नैतिक उपचार कॉलेज में किफायती शुल्क पर उच्च-स्तरीय, सुरक्षित और अनुभवी फैकल्टी द्वारा उपचार उपलब्ध।
🦷 आम भ्रांतियों का समाधान
डॉ. राजीव अहलूवालिया ने आम मिथकों पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण साझा किया —
दाँत निकालना हमेशा आवश्यक नहीं।
ब्रेसेज़ दाँत कमजोर नहीं करते।
उपचार अत्यधिक दर्दनाक नहीं — आधुनिक तकनीक इसे अधिक आरामदायक बनाती है।
विशेषज्ञों ने कहा कि आज ऑर्थोडॉन्टिक उपचार अधिक सुरक्षित, प्रभावी और रोगी अनुकूल है।
ऑर्थोडॉन्टिक उपचार किसी भी उम्र में किया जा सकता है।
कार्यक्रम का संदेश यह रहा कि— ऑर्थोडॉन्टिक उपचार केवल कॉस्मेटिक नहीं, बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य, फंक्शन एवं मनोवैज्ञानिक कल्याण से जुड़ा है। संतोष डेंटल कॉलेज उच्च गुणवत्ता, नवीनतम तकनीक और अनुभवी फैकल्टी द्वारा किफायती एवं नैतिक उपचार प्रदान करता है।
Comments
Post a Comment