इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए एडीएम प्रशासन ज्योति मौर्या को सौंपा ज्ञापन

आईपीए ने शिक्षा व्यवस्था पर वार्ता के लिए राष्ट्रपति से मांग मुलाकात का समय 


Ghaziabad :- इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार ,देश के प्रत्येक बच्चे को सस्ती और सुलभ शिक्षा के सपने को साकार करने एवं अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिये लंबे समय से निस्वार्थ भाव से राष्ट्र हित मे कार्य कर रही है आईपीए की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा त्यागी ने बताया कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्य्म है जिसके द्वारा राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है आज देश की शिक्षा व्यवस्था को एक सूत्र में बांधने और शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण को रोकने लगाने के लिये "एक देश एक शिक्षा एक बोर्ड" के गठन की तत्काल आवश्यकता है जिससे कि देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक के प्रत्येक बच्चे को "सस्ती और सुलभ और समान शिक्षा" मिल सके।
देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार , शिक्षा के व्यापारिकरण पर रोक , आरटीई अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू करने , देश के समस्त विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने जैसे अहम मुद्दों पर वार्ता करने के लिए आईपीए ने महामहिम राष्ट्रपति जी से मिलने के लिए समय का अनुरोध करते हुए एडीएम प्रशासन ज्योति मौर्या को ज्ञापन पत्र दिया है आईपीए महामहिम राष्ट्रपति से अनुरोध करती है कि वो अपने बहुमूल्य समय से कुछ समय वार्ता करने के लिए दें जिससे कि आईपीए राष्ट्रपति जी को देश के अभिभावक ,छात्र- छात्राओं एवम शिक्षा से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत करा उनमें सुधार करा सके हमे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को शिक्षा के महत्पूर्ण मुद्दे पर वार्ता करने के लिए राष्ट्रपति जी से मिलने का गौरव प्राप्त होगा ।जिले की एडीएम प्रशासन ज्योति मौर्या जी ने आश्वस्त किया है कि वो तत्काल इस पत्र को राष्ट्रपति जी तक पहुंचाने के लिए प्रयास करेंगी जिसके लिए आईपीए ज्योति मौर्या जी का धन्यवाद करती है इस मौके पर अजीत कुमार , सोनू शर्मा , राहुल शर्मा , टिल्लू चौधरी , विवेक कुमार, अजित सिंह ,माजिद आदि मौजूद रहे 


Comments