गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से की मुलाकात — आरटीई चयन प्रक्रिया की खामियों पर जताई गहरी चिंता



गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से की मुलाकात — आरटीई चयन प्रक्रिया की खामियों पर जताई गहरी चिंता

गाजियाबाद,गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओ.पी. यादव जी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी आरटीई (RTE) सत्र 2026–27 की चयन प्रक्रिया, विद्यालय मैपिंग, बंद स्कूलों की स्थिति, व ऑनलाइन आवेदन संबंधी शिकायतों को लेकर विस्तृत चर्चा की और कई गंभीर अनियमितताओं पर चिंता प्रकट करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।

एसोसिएशन के सचिव अनिल सिंह ने बताया कि जिले में कुल विद्यालयों की संख्या 1871 दिखाई जा रही है, जिनमें से 562 विद्यालय बंद होने के बावजूद पोर्टल पर सक्रिय दिखाए गए हैं। इन विद्यालयों की जांच के लिए शिक्षा विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की कार्यवाही न होने पर अभिभावकों में भारी आक्रोश है।

प्रतिनिधिमंडल ने BSA को सौंपे ज्ञापन में निम्न मुख्य बिंदु उठाए—

मुख्य मुद्दे एवं माँगें

1. बंद स्कूलों को सूची से हटाया जाए

जिले के 1871 विद्यालयों में से 562 बंद घोषित विद्यालयों को बिना जांच पोर्टल पर दिखाया गया है, जिससे आरटीई चयन की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है।

2. विद्यालयों की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए

बिना भौतिक सत्यापन के विद्यालयों को सूचीबद्ध करना नियमों का उल्लंघन है। सभी विद्यालयों की जमीनी रिपोर्ट ऑनलाइन जारी की जाए।

3. विद्यालय मैपिंग में भारी गड़बड़ी

कई विद्यालयों को गलत वार्ड व क्षेत्रों में दर्शाया गया है, जिससे अभिभावकों के चयन विकल्प प्रभावित हो रहे हैं।
उदाहरण:

डीएवी पब्लिक स्कूल — गलत वार्ड में दिखाया गया

एमएमएच स्कूल — गलत वार्ड में रिफ्लेक्ट

न्यू विजन स्कूल — गलत स्थान पर सूचीबद्ध
(दस्तावेज़ के अनुसार अन्य कई विद्यालयों का भी उल्लेख किया गया)

4. आरटीई ऑनलाइन फॉर्म भरने में तकनीकी समस्याएँ

अनेकों अभिभावकों ने शिकायत की है कि वेबसाइट बार-बार क्रैश हो रही है, OTP नहीं आ रहा, और दस्तावेज़ अपलोड नहीं हो पा रहे।

5. विभागीय हेल्पडेस्क पूर्णत: निष्क्रिय

अभिभावकों की सहायता के लिए कोई भी सक्रिय हेल्पलाइन उपलब्ध नहीं है, जिस पर त्वरित सुधार की आवश्यकता है।

6. पारदर्शिता से रहित चयन प्रक्रिया से अभिभावक चिंतित

साल 2025–26 की तरह इस बार भी यदि समय पर सुधार नहीं हुआ तो हजारों बच्चों को उनका अधिकार नहीं मिल पाएगा।


एसोसिएशन ने BSA से की प्रमुख माँगें

1. बंद विद्यालयों की तत्काल जांच कर पोर्टल से हटाया जाए।

2. सभी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन 15 दिन के भीतर पूरा कराया जाए।

3. गलत वार्ड में डाले गए विद्यालयों की सूची ठीक की जाए।

4. ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।

5. अभिभावकों के लिए हेल्पडेस्क और नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएँ।

6. आरटीई नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और न्यायसंगत बनाया जाए।

7. सत्र 2026–27 के लिए आरटीई आवेदन प्रारंभ करने से पहले सभी खामियाँ दूर की जाएँ।

8.UDISE पोर्टल पर कई विद्यालय दिखाई नहीं दे रहे हैं। सभी विद्यालयों को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए तथा जिन विद्यालयों द्वारा जानबूझकर अपनी जानकारी अपलोड नहीं की जा रही है, उन पर विभागीय कार्रवाई की जाए, ताकि RTE के तहत आने वाले सभी बच्चों के प्रवेश सुचारु रूप से हो सकें।

BSA ने आश्वासन दिया

मीटिंग के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओ.पी. यादव ने अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि—

बंद विद्यालयों की जाँच टीम गठित की जाएगी

गलत मैपिंग जल्द सुधारी जाएगी

पोर्टल संबंधित त्रुटियों को उच्च स्तर पर भेजकर त्वरित समाधान कराया जाएगा

अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानियाँ नहीं होने दी जाएँगी


प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित

अनिल सिंह (सचिव),धर्मेंद्र यादव (आरटीई प्रभारी),पवन कुमार शर्मा, कौशल, कौशलन्द्र, नरेश कुमार, राहुल, नवीन कुमार,
मोहित कुमार, नवीन तवर
गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन टीम, उत्तर प्रदेश

Comments