आई. टी. एस. मोहननगर द्वारा बारहवीँ “क्विज व्हीज़- 2025” प्रतियोगिता का आयोजन
Ghaziabad :-आई. टी. एस. मोहननगर, गाजियाबाद के यू. जी. कैंपस द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहन तथा सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जाने वाली बहुचर्चित व् प्रसिद्ध प्रतियोगिता "क्विज व्हीज़-2025" का भव्य आयोजन इस वर्ष 19 दिसम्बर 2025 को किया जा रहा है I आई. टी. एस. मोहननगर कैंपस में इस प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसम्बर को सुबह 8 :00 बजे से किया जाना सुनिश्चित हुआ है I आई. टी. एस.संस्थान प्रतिवर्ष ग्यारहवीं तथा बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए " क्विज व्हीज़ " प्रतियोगिता का आयोजन करता रहा है I इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सभी प्रतिभाशाली छात्रों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जिस पर वे सभी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें I
सर्वप्रथम इस प्रतियोगिता का आयोजन सं 2011 में किया गया था जिसमे कुल 50 विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया था I 19 दिसम्बर 2025 को होने वाली फाइनल प्रतियोगिता के लिए दिल्ली – एन. सी. आर. के प्रतिभागी स्कूलों में डी पी एस गाजियाबाद, उत्तम स्कूल, डी पी एस इंदिरापुरम, डी पी एस सिद्धार्थ विहार, कैंब्रिज स्कूल, इंदिरापुरम स्कूल, एयरफोर्स स्कूल हिंडन, बाल भारती स्कूल, छबील दस पब्लिक स्कूल, डीडीपीएस, जीडी गोयनका, केडीबी, डी एल ऍफ़ पब्लिक स्कूल, सैंट ज़ेवियर वर्ल्ड स्कूल, परिवर्तन स्कूल, प्रेसिडियम, सन वैली इंटरनेशनल, एल्कॉन इंटरनेशनल-मयूर विहार, डी ए वी, समर्थ स्कूल - दिलशाद गार्डन, विक्टोरिया गर्ल्स, एस एल एस डी ए वी- मौसम विहार, भारत नेशनल, अरुणोदय पब्लिक स्कूल, वनस्थली, लिटिल फ्लावर, सैंट लॉरेन्स, एस आर डी ए वी, कला निकेतन, अर्वाचीन इंटरनेशनल, हंसराज स्मारक जैसे प्राइवेट व् सरकारी 225 स्कूलों के 30,000 छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है I 19 दिसम्बर 2025 को होने वाली फाइनल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व् तृतीय पुरुस्कार के रूप में क्रमश: 51000/- , 31000 /- तथा 21000/- नकद इनाम दिया जायेगा एवं इसके आलावा नकद 6000 - 6000 के 5 सांत्वना पुरुस्कार दिए जायेंगे I यह प्रतियोगिता “एक्सप्रेस माइंडस एजुकेशन” के सी.इ.ओ. कुणाल सावरकर द्वारा कराई जाएगी I कुणाल सावरकर कौन बनेगा करोड़पति सीरियल के क्विज मास्टर रह चुके हैं I
इस अवसर पर आई. टी. एस. संस्थान मोहननगर में मुख्य अतिथि के रूप मे एक्ट्रेस, मॉडल, फिल्ममेकर एवं बिग बॉस-19 कंटेस्टेंट सुश्री मालती चाहर भी उपस्थित रहेंगी I