Ghaziabad :-आई0टी0एस0 कॉलेज, मुरादनगर, गाजियाबाद में सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों और नव प्रवेशित छात्रों के लिये गत वर्षाे की भाँति इस वर्ष भी माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 2000 लोगों ने भाग लिया।
आई0टी0एस0 - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के विक्रम साराभाई ऑडिटोरियम में किया गया, जहाँ माँ दुर्गा के भव्य पंडाल के साथ माँ वैष्णो, श्री गणेश जी, शिवजी, श्री राधा कृष्ण, भगवान श्री राम एवं हनुमान जी की मनमोहक मूर्तियों की स्थापना की गई। इस अवसर पर माता के भजन, भेंट और विभिन्न झांकियों का आयोजन किया गया, जिसने सभी उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया।
पूरे आई0टी0एस0 परिसर में जय माता दी के नारे और भजन की गूँज सुनाई दी। सभी भक्तों ने चलो बुलावा आया है, तुने मुझे बुलाया शेरावालिये और पौड़ी-पौड़ी चढ़ता जा जैसे लोकप्रिय भजन गाकर माँ के प्रति अपनी भक्ति प्रकट की।
कार्यक्रम के समापन पर आई0टी0एस0 परिवार के सभी सदस्यों और अतिथियों ने माँ की आरती में हिस्सा लिया और माता का प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात संस्थान के सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों एवं उनके परिजन तथा संस्थान के कर्मचारियों ने रात्रि के भोजन का आनंद लिया।
आई0टी0एस0 कॉलेज में माता की चौकी का यह आयोजन विद्यार्थियों और उनके परिवारों के लिए आध्यात्मिक उल्लास और सामूहिक भक्ति का अद्भुत अनुभव साबित हुआ। जिसके लिए उन्होंने आई0टी0एस0 - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा का आभार प्रकट किया।
Comments
Post a Comment