आई.टी.एस – इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, मोहन् नगर, गाज़ियाबाद और LoQal AI Venturesके बीच हुआ एम.ओ.यू. साइनिंग सेरेमनी एवं I.T.S– LoQal AI Academy का शुभारंभ
आई.टी.एस – इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, मोहन् नगर, गाज़ियाबाद और LoQal AI Ventures
Ghaziabad :- आई.टी.एस – इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, मोहन् नगर, गाज़ियाबाद द्वारा LoQal AI Ventures के सहयोग से एक महत्वपूर्ण साझेदारी (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए तथा I.T.S – LoQal AI Academy का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह पहल छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में उन्नत प्रशिक्षण, उद्योग से जुड़े अनुभव और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
इस कार्यक्रम में आई.टी.एस एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा तथा LoQal AI Ventures की सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुश्री अनंता ठाकुर सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ आई० टी० एस०- दी एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा , मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुश्री अनंता ठाकुर , श्री अरुण कुमार – सह-संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी एवं नवाचार अधिकारी (CTIO), श्री अमित आनंद – सह-संस्थापक एवं मुख्य संचालन अधिकारी (COO), श्री गौतम मुखर्जी – मैनेजिंग पार्टनर (स्ट्रेटेजी, इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी लीडरशिप), श्री अमिताभ राय – मैनेजिंग पार्टनर (टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन एवं डिलीवरी), श्री सतीश राय – मैनेजिंग पार्टनर (लीगल, गवर्नेंस एवं पीपल ट्रांसफॉर्मेशन),सुश्री सुजाता मेंगने – मैनेजिंग पार्टनर (गवर्नमेंट बिजनेस, स्ट्रेटेजिक अलायंसेज़ एवं एंटरप्राइज सॉल्यूशंस), आई० टी० एस० के निदेशक , डॉ० सुनील कुमार पांडेय, आई० टी० एस० स्नातक परिसर की प्रधानाचार्या डॉ० नैंसी शर्मा, एम० सी० ए० विभाग की संयोजिका प्रो० पूजा धर के द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
आई० टी० एस०-दी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ० आर० पी० चड्ढा ने अपने सन्देश में इस पहल के लिए प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि आई.टी.एस. समूह ने हमेशा ही शिक्षा में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया है, और यह नई पहल उसी दिशा में एक सशक्त कदम है।
आई० टी० एस०-दी एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने अपने सम्बोधन में इस कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आई० टी० एस० सदा एक स्वस्थ एवं मजबूत इंडस्ट्री तथा एकेडेमिक्स के बीच समन्वय को प्रोत्साहित करता रहा है तथा कार्यक्रम इस दिशा में एक प्रभावी कदम ह।
आई० टी० एस० मोहन नगर, गाज़ियाबाद के निदेशक डॉ० सुनील कुमार पांडेय ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियोंका हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि इस एम.ओ.यू. का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को AI, डेटा एनालिटिक्स, और मशीन लर्निंग जैसे उभरते क्षेत्रों में उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह अकादमी उद्योग और अकादमिक जगत के बीच सेतु का कार्य करेगी, जिससे विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव का लाभ मिल सके।
आई० टी० एस० स्नातक परिसर की प्रधानाचार्या डॉ० नैंसी शर्मा ने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को नवीनतम तकनीकी प्रवृत्तियों, नेतृत्व कौशल और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए अमूल्य है।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुश्री अनंता ठाकुर ने अपने सबोधन में कहा कि यह मंच उद्योग जगत और शिक्षा जगत के बीच संवाद एवं सहयोग को और सशक्त बनाने की दिशा में एक उत्कृष्ट पहल है। आज के युग में शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं रह गई है, बल्कि यह विचार, नवाचार और नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने का साधन बन चुकी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थी वास्तविक उद्योग परिवेश को समझ पाते हैं और अपनी क्षमताओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित कर सकते हैं।
श्री अरुण कुमार – सह-संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी एवं नवाचार अधिकारी (CTIO) ने I.T.S – द एजुकेशन ग्रुप को इस आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि यह कार्यक्रम भविष्य के युवा नेताओं को सही दिशा प्रदान करेगा।
श्री गौतम मुखर्जी – मैनेजिंग पार्टनर (स्ट्रेटेजी, इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी लीडरशिप)ने अपने सम्बोधन में कहा कियह पहलें न केवल छात्रों को प्रेरित करती हैं, बल्कि शिक्षकों और संस्थानों को भी यह सोचने का अवसर देती हैं कि कैसे शिक्षा को और अधिक उद्योगोन्मुख बनाया जा सकता है।
सुश्री सुजाता मेंगने – मैनेजिंग पार्टनर (गवर्नमेंट बिजनेस, स्ट्रेटेजिक अलायंसेज़ एवं एंटरप्राइज सॉल्यूशंस) ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह आयोजन शिक्षा और उद्योग के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है, जहाँ विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं और अवसरों को समझने का अवसर मिल रहा है। आज का युग निरंतर परिवर्तन का युग है — टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप तीन ऐसे स्तंभ हैं जो नए भारत की दिशा तय कर रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक रूप से मजबूत होना चाहिए, बल्कि उन्हें व्यावहारिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना से भी परिपूर्ण होना आवश्यक है।
इस कार्यक्रम का सञ्चालन एम० सी० ए० विभाग की संयोजिका प्रो० पूजा धर ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Comments
Post a Comment