आई० टी० एस० मोहन नगर गाज़ियाबाद में CXO मीट-२०२५ का भव्य आयोजन

Ghaziabad :- आई० टी० एस०, मोहन नगर, गाज़ियाबाद में CXO मीट--२०२५ का भव्य आयोजन किया गया जिसमें देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के शीर्ष अधिकारी, प्रेजिडेंट एवं वाईस प्रेजिडेंट ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करना तथा छात्रों को बदलते कॉर्पोरेट वातावरण के अनुरूप तैयार करना था।  

इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ आई० टी० एस०- दी एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा , मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो० विनीता एस० सहाय (Director , IIM , Bodh Gaya ) श्री परना घोष(President , Group CEO & Data Protection Officer , UNO Minda), विशिष्ठ अतिथि, श्री राजेश गर्ग ( President & Group CEO, Head Of Operations , Service Delivery, Corporate IT and CISO Function , Yotta Services Pvt Ltd ), मुख्य वक्ता श्री अशोक शर्मा (Vice president and Head Strategy Planning and Biz Relationship, Amar Ujala Limited), आई० टी० एस० के निदेशक , डॉ० सुनील कुमार पांडेय, आई० टी० एस० स्नातक परिसर की प्रधानाचार्या डॉ० नैंसी शर्मा, एम० सी० ए० विभाग की संयोजिका प्रो० पूजा धर तथा एम० बी० ए० विभाग की संयोजिका डॉ० उमा गुलाटी के द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।   

आई० टी० एस०-दी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ० आर० पी० चड्ढा ने अपने सन्देश में CXO मीट-२०२५ के आयोजन पैर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, शिक्षकों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद एवं विचार-विमर्श का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।

आई० टी० एस०-दी एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने अपने सम्बोधन में CXO Meet के आयोजन पैर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आई० टी० एस० सदा एक स्वस्थ एवं मजबूत इंडस्ट्री तथा एकेडेमिक्स के बीच समन्वय को प्रोत्साहित करता रहा है तथा यह ९वें CXO Meet का आयोजन इस दिशा में एक प्रभावी कदम ह। 

आई० टी० एस० मोहन नगर, गाज़ियाबाद के निदेशक डॉ० सुनील कुमार पांडेय ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों, CXOs, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि CXO Meet का उद्देश्य उद्योग और अकादमिक जगत के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण करना है, जिससे विद्यार्थी केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहकर वास्तविक उद्योग अनुभवों से भी जुड़ सकें।

आई० टी० एस० स्नातक परिसर की प्रधानाचार्या डॉ० नैंसी शर्मा ने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को नवीनतम तकनीकी प्रवृत्तियों, नेतृत्व कौशल और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने सभी उद्योग विशेषज्ञों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए अमूल्य है। 

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो० विनीता एस० सहाय ने अपने सबोधन में कहा कि यह मंच उद्योग जगत और शिक्षा जगत के बीच संवाद एवं सहयोग को और सशक्त बनाने की दिशा में एक उत्कृष्ट पहल है। आज के युग में शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं रह गई है, बल्कि यह विचार, नवाचार और नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने का साधन बन चुकी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थी वास्तविक उद्योग परिवेश को समझ पाते हैं और अपनी क्षमताओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित कर सकते हैं।

श्री परना घोष ने अपने सम्बोधन में कहा कि CXO Meet जैसी पहलें न केवल छात्रों को प्रेरित करती हैं, बल्कि शिक्षकों और संस्थानों को भी यह सोचने का अवसर देती हैं कि कैसे शिक्षा को और अधिक उद्योगोन्मुख बनाया जा सकता है।

श्री राजेश गर्ग ने I.T.S – द एजुकेशन ग्रुप को इस आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि यह संवाद भविष्य के युवा नेताओं को सही दिशा प्रदान करेगा।
श्री अशोक शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह आयोजन शिक्षा और उद्योग के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है, जहाँ विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं और अवसरों को समझने का अवसर मिल रहा है। आज का युग निरंतर परिवर्तन का युग है — टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप तीन ऐसे स्तंभ हैं जो नए भारत की दिशा तय कर रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक रूप से मजबूत होना चाहिए, बल्कि उन्हें व्यावहारिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना से भी परिपूर्ण होना आवश्यक है। I.T.S समूह द्वारा इस तरह का मंच प्रदान करना सराहनीय है, जो छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों के अनुभवों से सीखने का अवसरदेता है। 
उद्घाटन सत्र का सञ्चालन एम० सी० ए० विभाग की संयोजिका प्रो० पूजा धर ने किया।   

CXO Meet का मुख्य आकर्षण प्रेरणादायक पैनल डिस्कशन रहे , जिसमें उद्योग जगत के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों, वरिष्ठ प्रबंधकों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। इस सत्र का उद्देश्य वर्तमान तकनीकी परिवर्तनों, कॉर्पोरेट रणनीतियों और भविष्य की रोजगार संभावनाओं पर सार्थक चर्चा करना था। सत्रों का संचालन श्री उपकार सिंह (Corporate Head IT Gujrat , Fluro Chemicals India , Ltd) द्वारा किया गय। प्रथम पैनल में
१, श्री रंगनाथन वैद्यनाथन अय्यर ( Group CIO, DPO and Executive Vice president JBM group )
२ श्री बदर अफाक( Group Head IT (IT Strategy, Digital Transformation, IT Security Governance
KCT group)
३ श्री अरिन्दम सिंह रॉय (CIO & DPO - EPC )
४ श्री सुनील गौर (Director Technology & Product , Protiviti)
५ श्री राजेश कुमार (Vice President (SAP Practices ,Xebia 
उपस्थित थे।  

पैनल में शामिल वक्ताओं ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, डेटा एनालिटिक्स, और इनोवेशन आज के व्यावसायिक जगत का स्वरूप बदल रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग की अपेक्षाओं, आवश्यक कौशलों तथा करियर निर्माण के नए अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया।

CXO Meet का दूसरा पैनल डिस्कशन अत्यंत ज्ञानवर्धक और विचारोत्तेजक रहा, जिसमें उद्योग जगत के अनुभवी नेताओं और शिक्षाविदों ने “भविष्य की कार्य संस्कृति और तकनीकी नवाचार” विषय पर अपने विचार साझा किए। इस पैनल में उपस्थित सदस्यों में 
१ श्री बोहितेश मिश्रा ( Co-Founder and CTO Avexa Systems Pvt Ltd. )
२ डॉ० बी० एस्०. बंगा ( Group CTO , V-Trans (India Ltd )
३ श्री युगेश कुमार सिंह (Associate Vice President & Head Corporate IT S Chand group)
४ श्री संदीप सोलंकी (Asst Director E & Y )
५ श्री अरुण कुमार (Founder & CTIO , Loqal AI Venture )  
शामिल हैं।  

इस चर्चा में विशेष रूप से इस बात पर बल दिया गया कि किस प्रकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन, ब्लॉकचेन, और सस्टेनेबल बिजनेस प्रैक्टिसेज़ आने वाले वर्षों में संगठनों के कार्य करने के तरीके को पूरी तरह बदल देंगे।

पैनलिस्टों ने कहा कि आज के युवाओं के लिए तकनीकी दक्षता के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स, नैतिक मूल्य, और नवोन्मेषी सोच भी उतनी ही आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों को निरंतर सीखने, अनुकूलनशीलता और टीमवर्क की महत्ता पर बल दिया।

विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रासंगिक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने अत्यंत व्यवहारिक और प्रेरणादायक उत्तर दिए। इस संवाद ने शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 अंत में सभी पैनल सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्मानित किया गया।विद्यार्थियों के ज्ञान को समृद्ध किया, बल्कि उन्हें भविष्य की दिशा में सोचने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में एम० बी० ए० विभाग की संयोजिका डॉ० उमा गुलाटी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।  

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Comments